Showing posts with label DPC. Show all posts
Showing posts with label DPC. Show all posts

Tuesday, July 26, 2022

सरकारी कर्मचारियों को सालाना 2 बार मिलेंगे प्रमोशन के मौके 2 DPC in one year

 *सरकारी कर्मचारियों को सालाना 2 बार मिलेंगे प्रमोशन के मौके*


*CM गहलोत ने प्रस्ताव किया मंजूर, DPC के बाद होगी रिव्यू DPC*



जयपुर


राजस्थान में सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को साल में दो बार प्रमोशन के मौके मिलेंगे। रेग्युलर डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (DPC) के बाद बचे हुए खाली पद भरने के लिए कमेटी की एक और रिव्यू बैठक हो सकेगी। CM अशोक गहलोत ने साल में दो बार DPC की बैठक करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।


प्रस्ताव के मुताबिक सभी सेवाओं में प्रमोशन से भरे जाने वाले पदों पर अगर रेग्युलर DPC की बैठक 30 सितंबर से पहले हो जाती है और उसके बाद किसी पोस्ट या कैडर के 15 फीसदी से ज्यादा पद 31 दिसम्बर तक खाली हो जाते हैं, तो ऐसे पदों को भरने के लिए DPC की सिफारिशों का रिव्यू किया जा सकेगा। साथ ही उसी फायनेंशियल ईयर में 31 मार्च तक दूसरी बैठक कर पदों को भरा जा सकेगा।


CM के इस फैसले से राजस्थान के सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेंगे प्रमोशन के ज्यादा मौके मिलेंगे। साल में दो बार DPC की बैठक कर वैकेंट पोस्ट भरी जाएंगी।

CM के इस फैसले से राजस्थान के सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेंगे प्रमोशन के ज्यादा मौके मिलेंगे। साल में दो बार DPC की बैठक कर वैकेंट पोस्ट भरी जाएंगी।


*वैकेंट पोस्ट को वक्त पर भरा जा सकेगा*


प्रदेश में वित्तीय वर्ष में एक अप्रैल से प्रमोशन का प्रोसेस शुरू हो जाता है। ज्यादातर विभागों में जून-जुलाई तक सालाना तौर पर रेग्युलर DPC बैठक आयोजित कर ली जाती है। DPC में एक अप्रैल की स्थिति में पूरे साल की सभी सम्भावित वैकेंट पोस्ट्स को शामिल किया जाता है। रेग्युलर DPC हो जाने के बाद भी सर्विस से अलग होने, कम्पलसरी रिटायरमेंट, वॉलंटरी रिटायरमेंट, कर्मचारी की डेथ होने, प्रमोशन स्वीकार नहीं करने जैसे अलग-अलग कारणों से पोस्ट खाली हो जाती हैं। इन वैकेंट पोस्ट्स को अब वक्त पर भरा जा सकेगा। इस प्रस्ताव के अप्रूवल से राज्य सरकार के कर्मचारियों को प्रमोशन के ज्यादा मौके मिल सकेंगे। विभागों को गवर्नमेंट वर्क के लिए ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी भी मिल सकेंगे।