Showing posts with label Exams. Show all posts
Showing posts with label Exams. Show all posts

Friday, July 22, 2022

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बार-बार नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर Document Verification

 *राजस्थान के लाखों स्टूडेंट्स को मिलेगी राहत*


*डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बार-बार नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, सरकार शुरू कर रही वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल*




राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को अब बार-बार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। राजस्थान सरकार द्वारा युवाओं के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल तैयार किया जा रहा है। जिसमें स्टूडेंट्स अपने डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकेंगे। इसके बाद राजस्थान के सभी सरकारी विभागों में युवाओं के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जा सकेगा।हालांकि इसके लिए युवाओं को इंफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी विभाग के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।



राजस्थान सरकार की ओर से शुरू होने जा रहे इस पोर्टल पर डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद स्टूडेंट RPSC, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के साथ ही प्रदेश में होने वाली सभी भर्तियों में डॉक्यूमेंट वेरीफाई करवा सकेंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स के आधार कार्ड के आधार पर उन्हें वन टाइम रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाएगा। जिस पर जाकर वह स्कूल, कॉलेज और दूसरे डिप्लोमा-डिग्री को अपलोड कर सकेंगे। वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर स्टूडेंट्स को सेल्फ अटेस्टेड डॉक्युमेंट्स अपलोड करने होंगे। इसके साथ ही स्टूडेंट्स को डॉक्यूमेंट अपडेशन का मौका भी दिया जाएगा। ऑनलाइन पोर्टल को जल्द ही स्टूडेंट्स के लिए शुरू किया जाएगा।


हालांकि वन टाइम डॉक्यूमेंट रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के तहत स्टूडेंट्स को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने दिया जाएगा। इसके बाद पोस्टिंग के दौरान स्टूडेंट्स के ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स को पोर्टल पर अपलोड डॉक्युमेंट से वेरीफाई किया जाएगा। उसी के आधार पर उन्हें पोस्टिंग दी जाएगी। ऐसे में अगर स्टूडेंट्स द्वारा झूठे या नकली डॉक्यूमेंट अपलोड किए जाएंगे। तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।


बता दें कि वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल से राजस्थान की उम्र लाखों युवाओं को राहत मिलेगी। जो कंपटीशन एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स को डॉक्यूमेंट वेरीफाई करवाने के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वहीं भर्ती प्रक्रिया में अप्लाई करने के लिए भी वह आसानी से वन टाइम रजिस्ट्रेशन लिंक की मदद ले सकेंगे।





Thursday, July 21, 2022

REET 2022 के एडमिट कार्ड जारी: Reet 2022 Admit Card Information

REET 2022 के एडमिट कार्ड जारी: 2 दिन चार पारियों में होंगे एग्जाम, एक घंटे पहले सेंटर नहीं पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री


2 दिन चार परियों में होगी परीक्षा।

राजस्थान में रीट भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिसे अभ्यर्थी की रीट की ऑफिशियल वेबसाइट reetbser2022.in से डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान में 46,500 पदों के लिए 23 और 24 जुलाई को 2 दिन चार पारियों में पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पहली पारी की परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होगी। जबकि दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 3 बजे शुरू होगी। रीक्षा केंद्र में पहली पारी के अभ्यर्थी को 9 बजे जबकि दूसरी पारी के अभ्यर्थी को 2 बजे तक ही एंट्री दी जाएगी। ऐसे में कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा से 1 घंटे पहले तक अगर केंद्र पर नहीं पहुंच पाया। तो उसे प्रवेश नहीं दिया जाएगा।


बता दें कि प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान एडमिट कार्ड 10 से 7 दिन पहले जारी कर दिए जाते हैं। पिछले साल रीट परीक्षा में हुई धांधली की वजह से इस बार परीक्षा से सिर्फ 3 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। इस बार दो दिन चार परीक्षा में होने वाली भर्ती परीक्षा में कुल 15,66,992 लाख अभ्यर्थी भाग लेंगे। इनमें से 13,65,831 लाख राजस्थान से है। जबकि, 2,01,161 लाख अभ्यर्थी अन्य दूसरे राज्यों से परीक्षा देने राजस्थान आएंगे। वहीं राजसथान में सबसे ज्यादा 3 लाख 50 हजार 713 अभ्यर्थी जयपुर में परीक्षा देंगे।


सैंपल एडमिट कार्ड : परीक्षा देने से पहले एडमिट कार्ड के नीचे दिए दिशा-निर्देश को अच्छे से पढ़ना है। परीक्षा को लेकर पूरी गाइडलाइन दी गई है।

सैंपल एडमिट कार्ड : परीक्षा देने से पहले एडमिट कार्ड के नीचे दिए दिशा-निर्देश को अच्छे से पढ़ना है। परीक्षा को लेकर पूरी गाइडलाइन दी गई है।


*रोडवेज, सिटी बसों के साथ मेट्रो का सफर भी फ्री*


अभ्यर्थियों के आने-जाने के लिए राजस्थान सरकार ने रोडवेज, सिटी बसों में भी फ्री सफर की राहत दी है। इसके तहत राजस्थान सीमा में 21 जुलाई से 26 जुलाई तक रीट अभ्यार्थी अपना एडमिट कार्ड दिखाकर प्रदेश में कहीं भी फ्री में सफर कर सकेंगे। जबकि 22 से 25 जुलाई तक अभ्यार्थी जयपुर मेट्रो में भी फ्री में सफर कर सकेंगे। वहीं, बाहरी राज्यों से आने वाले लगभग दो लाख अभ्यर्थियों के लिए उनके नजदीकी स्टेशन से ट्रेन और बसों की व्यवस्था भी की जाएगी।


*लापरवाही पड़ सकती है भारी*


प्रदेशभर में 2 दिन चार परियों में होनी वाली परीक्षा में अभ्यर्थी केंद्र पर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे कि मोबाइल, ब्लूटूथ, कैल्क्यूलेटर भी नहीं ला सकते हैं। ऐसे में अगर इनमें से कोई भी वस्तु अगर अभ्यर्थी के पास मिली। तो उसके खिलाफ अनुचित साधनों की रोकथाम अधिनियम 1992 के तहत कार्रवाई होगी। वहीं परीक्षा के दौरान नकल और धांधली करने पर राजस्थान में नकल के खिलाफ बने कानून के तहत 10 से 12 साल की सजा के साथ आरोपी की सम्पति सीज कर उससे जुर्माना वसूला जाएगा।


*पुलिस और शिक्षा विभाग CCTV से करेगा निगरानी*


रीट में नकल रोकने के लिए प्रदेशभर के 1376 परीक्षा केंद्रों की 30 हजार से ज्यादा CCTV से निगरानी की जाएगी। जिसकी मॉनिटरिंग शिक्षा विभाग के साथ पुलिस के अभय कमांड सेंटर को भी दी जाएगी। वहीं परीक्षा केंद्र पर पेपर आने से लेकर फिर से पेपर जाने तक के हर पर की वीडियो रिकॉर्डिंग भी करवाई जाएगी।




इस दौरान नकल रोकने के लिए अभ्यर्थियों को मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। वहीं कलेक्टर के वेरिफिकेशन के बाद ही परीक्षा केंद्र पर कर्मचारियों को नियुक्त किया जाएगा। इस दौरान केंद्र पर तैनात कर्मचारी भी मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। हालांकि इस दौरान केवल केन्द्राधीक्षक को की-पेड युक्त मोबाईल परीक्षा केन्द्र पर रखने की परमिशन होगी।


*लाइफटाइम रहेगी वैलिडिटी*


राजस्थान में रीट प्रमाण पत्र की वैलिडिटी पहले सिर्फ 3 साल की रहती थी। लेकिन कैबिनेट की बैठक के बाद सरकार ने वैलिडिटी को बढ़ाकर लाइफटाइम कर दिया है। ऐसे में थर्ड ग्रेड टीचर के लिए अब उम्मीदवारों को सिर्फ एक बार ही पात्रता परीक्षा देनी होगी। जबकि सिलेक्शन के लिए उन्हें अलग एग्जाम देना होगा।


*जाने ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती प्रक्रिया*


राजस्थान में ग्रेड थर्ड टीचर्स के कुल 46,500 पदों पर भर्ती होगी। इसमें लेवल-1 में 15,000 और लेवल-2 के 31,500 पद शामिल है।


लेवल-1 और लेवल-2 के लिए दो चरण में भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पहले चरण की परीक्षा सिर्फ पात्रता के लिए होगी। जबकि दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन टीचर्स के सिलेक्शन के लिए किया जाएगा।


23 और 24 जुलाई को आयोजित होने वाली पात्रता परीक्षा का रिजल्ट इसी साल सितंबर तक जारी किया जाएगा।

अगले साल जनवरी में टीचर्स के सिलेक्शन के लिए एक और भर्ती परीक्षा का आयोजन होगा। इसमें सब्जेक्ट के आधार पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।

लेवल-1 और लेवल-2 दोनों की परीक्षा 300 नंबर की होगी। इसके लिए उम्मीदवार को दो घंटे 30 मिनट का वक्त दिया जाएगा।


*एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड*


सबसे पहले की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं।

होम पेज पर उपलब्ध REET 2022 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।


Reet 2022

Reet 2022 admit card

Reet admit card download

How to download reet admit card

Reet 2022 result date

Reet 2022 exam result website

How to download reet examination result



REET 2022 ADMIT CARD

 *REET 2022 के एडमिट कार्ड जारी*


*2 दिन चार पारियों में होंगे एग्जाम, एक घंटे पहले सेंटर नहीं पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री*


*2 दिन चार परियों में होगी परीक्षा*



राजस्थान में रीट भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिसे अभ्यर्थी की रीट की ऑफिशियल वेबसाइट reetbser2022.in से डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान में 46,500 पदों के लिए 23 और 24 जुलाई को 2 दिन चार पारियों में पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पहली पारी की परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होगी। जबकि दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 3 बजे शुरू होगी। रीक्षा केंद्र में पहली पारी के अभ्यर्थी को 9 बजे जबकि दूसरी पारी के अभ्यर्थी को 2 बजे तक ही एंट्री दी जाएगी। ऐसे में कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा से 1 घंटे पहले तक अगर केंद्र पर नहीं पहुंच पाया। तो उसे प्रवेश नहीं दिया जाएगा।


बता दें कि प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान एडमिट कार्ड 10 से 7 दिन पहले जारी कर दिए जाते हैं। पिछले साल रीट परीक्षा में हुई धांधली की वजह से इस बार परीक्षा से सिर्फ 3 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। इस बार दो दिन चार परीक्षा में होने वाली भर्ती परीक्षा में कुल 15,66,992 लाख अभ्यर्थी भाग लेंगे। इनमें से 13,65,831 लाख राजस्थान से है। जबकि, 2,01,161 लाख अभ्यर्थी अन्य दूसरे राज्यों से परीक्षा देने राजस्थान आएंगे। वहीं राजसथान में सबसे ज्यादा 3 लाख 50 हजार 713 अभ्यर्थी जयपुर में परीक्षा देंगे।


*लापरवाही पड़ सकती है भारी*


प्रदेशभर में 2 दिन चार परियों में होनी वाली परीक्षा में अभ्यर्थी केंद्र पर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे कि मोबाइल, ब्लूटूथ, कैल्क्यूलेटर भी नहीं ला सकते हैं। ऐसे में अगर इनमें से कोई भी वस्तु अगर अभ्यर्थी के पास मिली। तो उसके खिलाफ अनुचित साधनों की रोकथाम अधिनियम 1992 के तहत कार्रवाई होगी। वहीं परीक्षा के दौरान नकल और धांधली करने पर राजस्थान में नकल के खिलाफ बने कानून के तहत 10 से 12 साल की सजा के साथ आरोपी की सम्पति सीज कर उससे जुर्माना वसूला जाएगा।


*पुलिस और शिक्षा विभाग CCTV से करेगा निगरानी*


रीट में नकल रोकने के लिए प्रदेशभर के 1376 परीक्षा केंद्रों की 30 हजार से ज्यादा CCTV से निगरानी की जाएगी। जिसकी मॉनिटरिंग शिक्षा विभाग के साथ पुलिस के अभय कमांड सेंटर को भी दी जाएगी। वहीं परीक्षा केंद्र पर पेपर आने से लेकर फिर से पेपर जाने तक के हर पर की वीडियो रिकॉर्डिंग भी करवाई जाएगी।


इस दौरान नकल रोकने के लिए अभ्यर्थियों को मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। वहीं कलेक्टर के वेरिफिकेशन के बाद ही परीक्षा केंद्र पर कर्मचारियों को नियुक्त किया जाएगा। इस दौरान केंद्र पर तैनात कर्मचारी भी मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। हालांकि इस दौरान केवल केन्द्राधीक्षक को की-पेड युक्त मोबाईल परीक्षा केन्द्र पर रखने की परमिशन होगी।


*लाइफटाइम रहेगी वैलिडिटी*


राजस्थान में रीट प्रमाण पत्र की वैलिडिटी पहले सिर्फ 3 साल की रहती थी। लेकिन कैबिनेट की बैठक के बाद सरकार ने वैलिडिटी को बढ़ाकर लाइफटाइम कर दिया है। ऐसे में थर्ड ग्रेड टीचर के लिए अब उम्मीदवारों को सिर्फ एक बार ही पात्रता परीक्षा देनी होगी। जबकि सिलेक्शन के लिए उन्हें अलग एग्जाम देना होगा।


REET 2022 ADMIT CARD DOWNLOAD

HOW TO DOWNLOAD REET 2022 ADMIT CARD

WEBSITE FOR ADMIT CARD OF REET 2022

Monday, July 18, 2022

रीट परीक्षा:सिर्फ ओएमआर की कार्बन काॅपी ही मिलेगी

 

*रीट परीक्षा:सिर्फ ओएमआर की कार्बन काॅपी ही मिलेगी*

Reet 2022 Latest News



इस बार रीट एग्जाम हाेने के बाद स्टूडेंट्स से पेपर वापस ले लिया जाएगा। उन्हें सिर्फ ओएमआर शीट की कार्बन काॅपी दी जाएगी। परीक्षा जिला मुख्यालय के 39 परीक्षा सेंटरों पर 23 व 24 जुलाई को होगी। इनमें निजी स्कूल व कॉलेज और सरकारी संस्थान शामिल हैं।


एग्जाम सेंटर पर केवल सरकारी कार्मिक ही लगाए जाएंगे। परीक्षा केन्द्र पर वीक्षक इस बात का विशेष ध्यान रखेंगे कि कौनसे परीक्षार्थियों ने ओएमआर शीट पूरी खाली छोड़ी है। अगर ऐसा कहीं मिलता है तो वीक्षक ओएमआर शीट खाली छोड़ने का उल्लेख करते हुए साइन करेगा। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य किया है।




CTET-2022 दिसंबर में आयोजित करेगी CBSE

 


*CTET-2022 दिसंबर में आयोजित करेगी CBSE*


*जल्द शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, CBT मोड पर होगा एग्जाम*



अजमेर


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस वर्ष दिसंबर में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) के 16वें संस्करण का आयोजन करेगा। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड पर हाेने वाली इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी। एग्जाम आवेदन और एग्जाम डेट आदि का विवरण शीघ्र जारी किया जाएगा। निदेशक (CTET) के अनुसार यह परीक्षा पूरे देश में 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। विस्तृत सूचना बुलेटिन, जिसमें परीक्षा, पाठ्यक्रम, भाषा, पात्रता, मानदंड, परीक्षा शुल्क, परीक्षा शहर और महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण जारी किया जाएगा। यह सूचना बुलेटिन CTET की वेबसाइट पर शीघ्र उपलब्ध होगा। इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे केवल सी टेट वेबसाइट से सूचना बुलेटिन डाउनलोड करें। आवेदन करने से पहले इसे ध्यान से पढ़ें। इच्छुक उम्मीदवारों को केवल CTET वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन की डेट यथा समय सूचित की जाएगी।


सामान्य और ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए एक पेपर के लिए 1000 रुपए, एससी, एसटी व विकलांग विद्यार्थियों के लिए एक पेपर के लिए 500 रुपए शुल्क तय किया गया है। सामान्य, ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी दोनों पेपरों के लिए 1200 रुपए और एससी, एसटी व विकलांग अभ्यर्थी दोनों पेपरों के लिए 600 शुल्क रुपए तय किया है।

गौरतलब है कि पिछले साल 2021 में CTET के 15वें संस्करण का आयोजन 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 तक किया गया था। इस का परिणाम 9 मार्च में घोषित किया गया था। इसके बाद अब सीबीएसई 16 वें संस्करण का आयोजन करने जा रहा है।