Showing posts with label News. Show all posts
Showing posts with label News. Show all posts

Sunday, October 23, 2022

जल्द होंगे तृतीय श्रेणी शिक्षकों के ट्रांसफर third grade transfer news

 *जल्द होंगे तृतीय श्रेणी शिक्षकों के ट्रांसफर



राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के बैनर तले शहीद स्मारक जयपुर में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर 19 अक्टूबर से जारी आमरण अनशन कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास से मिले आश्वासन के बाद शनिवार को समाप्त कर दिया गया। संघ की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 4 वर्षों से शिक्षा विभाग में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के अलावा सभी के स्थानांतरण किए जा रहे हैं। सरकार 47500 की नई भर्ती फरवरी में करने जा रही है। शिक्षकों को आशंका थी कि 47500 की भर्ती की विज्ञप्ति जारी होने के साथ ही स्थानांतरण के रिक्त पद भर दिए जाएंगे जिस पर जो 85 हजार शिक्षक आवेदन के लिए स्थानांतरण कर चुके हैं, उनको स्थानांतरण का लाभ नहीं मिलेगा। प्रतापसिंह खाचरियावास ने आश्वासन दिया गया कि प्रधानाचार्य व व्याख्याता की बची हुई सूचियां निकलने के बाद तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण खोल दिए जाएंगे। हमारे सभी मंत्री व विधायक स्थानांतरण खोलने के समर्थन में है।


जिलेवार रिक्तियां घोषित करने से पूर्व स्थानांतरण कर दिए जाएंगे। किसान नेता राजाराम मील व गजेंद्र सिंह राठौड़ ने पांचों अनशनकारी सुनील मेहला, सूरजभान, बृजलता, मोहिनी सैनी, रेणुका को नारियल पानी पिलाकर अनशन तुड़वाया। राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष गिरिराज शर्मा ने राजस्थान सरकार का धन्यवाद देते हुए चेतावनी दी कि अगर सरकार 15 दिन में स्थानांतरण प्रक्रिया प्रारंभ नहीं करती है तो इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।आगामी दिनों में सरकार कोई निर्णय नहीं लेती है तो फिर से शिक्षक आंदोलन करेंगे। प्रदेश प्रवक्ता रनजीत मीणा ने बताया कि महेश चौधरी, भूपेंद्र मीणा, भगवान सिंह ,मनोहर राजपूत, मनीष सोनी, दिनेश परेवा, ललित भाटिया उपस्थित रहे।


Wednesday, July 27, 2022

Teachers Transfer list very soon

टीचर्स ट्रांसफर की तैयारी: एक-दो दिन में जारी हो सकती है टीचर्स ट्रांसफर लिस्ट, प्रिंसिपल-लेक्चरर की लिस्ट तैयार



बीकानेर


शिक्षा विभाग टीचर्स ट्रांसफर की जंबो लिस्ट जल्दी ही जारी करने वाले हैं। ट्रांसफर लिस्ट तैयार हो चुकी है और एक-दो दिन में जारी हो जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि बुधवार रात या फिर गुरुवार को ही लिस्ट जारी होगी। सबसे पहले प्रिंसिपल और लेक्चरर के ट्रांसफर होंगे और इसके बाद सीनियर टीचर्स और ग्रेड थर्ड टीचर्स के ट्रांसफर होंगे।



शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला की पर्सनल टीम पिछले कई दिनों से ट्रांसफर लिस्ट तैयार करने में जुटी है। इसमें प्रिंसिपल और लेक्चरर की लिस्ट को दो दिन पहले अंतिम रूप दे दिया गया। अब मुख्यमंत्री सचिवालय से इस लिस्ट को अंतिम रूप से चैक करवाया जा रहा है। दरअसल, जोधपुर सहित प्रदेशभर के ट्रांसफर्स में मुख्यमंत्री सचिवालय का दखल है। मंगलवार रात को लिस्ट जारी होने की अफवाह शुरू हुई तो आला अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बुधवार या गुरुवार तक पहली लिस्ट आ सकती है।


*कांग्रेस मंत्रियों और विधायकों की सिफारिश*


ट्रांसफर में इस बार काग्रेस विधायकों, मंत्रियों और कांग्रेस सरकार को समर्थन देने वाले गैर कांग्रेसी विधायकों को खास तरजीह दी गई है। हर विधायक की सिफारिश को सीधे ट्रांसफर में तब्दील किया गया है। यहां तक कि वाइस वरसा ट्रांसफर करते हुए बड़ी संख्या में टीचर्स को सुविधाजनक स्थानों से हटाया भी जा रहा है। शहरी स्कूलों में वर्षों से जमे टीचर्स अब गांव में पदस्थापित हो रहे हैं।


*जयपुर में चल रहा है कैंप*


दरअसल, टीचर्स ट्रांसफर को लेकर जयपुर में लंबा चौड़ा केंप चल रहा है। शिक्षा निदेशालय से कई आला अधिकारियों के साथ ही प्रिंसिपल और लेक्चरर के रिकार्ड रखने वाले लिपिक भी जयपुर केंप में शामिल हुए हैं। इन सभी को जयपुर में रहना पड़ रहा है।




Tuesday, July 26, 2022

सरकारी कर्मचारियों को सालाना 2 बार मिलेंगे प्रमोशन के मौके 2 DPC in one year

 *सरकारी कर्मचारियों को सालाना 2 बार मिलेंगे प्रमोशन के मौके*


*CM गहलोत ने प्रस्ताव किया मंजूर, DPC के बाद होगी रिव्यू DPC*



जयपुर


राजस्थान में सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को साल में दो बार प्रमोशन के मौके मिलेंगे। रेग्युलर डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (DPC) के बाद बचे हुए खाली पद भरने के लिए कमेटी की एक और रिव्यू बैठक हो सकेगी। CM अशोक गहलोत ने साल में दो बार DPC की बैठक करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।


प्रस्ताव के मुताबिक सभी सेवाओं में प्रमोशन से भरे जाने वाले पदों पर अगर रेग्युलर DPC की बैठक 30 सितंबर से पहले हो जाती है और उसके बाद किसी पोस्ट या कैडर के 15 फीसदी से ज्यादा पद 31 दिसम्बर तक खाली हो जाते हैं, तो ऐसे पदों को भरने के लिए DPC की सिफारिशों का रिव्यू किया जा सकेगा। साथ ही उसी फायनेंशियल ईयर में 31 मार्च तक दूसरी बैठक कर पदों को भरा जा सकेगा।


CM के इस फैसले से राजस्थान के सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेंगे प्रमोशन के ज्यादा मौके मिलेंगे। साल में दो बार DPC की बैठक कर वैकेंट पोस्ट भरी जाएंगी।

CM के इस फैसले से राजस्थान के सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेंगे प्रमोशन के ज्यादा मौके मिलेंगे। साल में दो बार DPC की बैठक कर वैकेंट पोस्ट भरी जाएंगी।


*वैकेंट पोस्ट को वक्त पर भरा जा सकेगा*


प्रदेश में वित्तीय वर्ष में एक अप्रैल से प्रमोशन का प्रोसेस शुरू हो जाता है। ज्यादातर विभागों में जून-जुलाई तक सालाना तौर पर रेग्युलर DPC बैठक आयोजित कर ली जाती है। DPC में एक अप्रैल की स्थिति में पूरे साल की सभी सम्भावित वैकेंट पोस्ट्स को शामिल किया जाता है। रेग्युलर DPC हो जाने के बाद भी सर्विस से अलग होने, कम्पलसरी रिटायरमेंट, वॉलंटरी रिटायरमेंट, कर्मचारी की डेथ होने, प्रमोशन स्वीकार नहीं करने जैसे अलग-अलग कारणों से पोस्ट खाली हो जाती हैं। इन वैकेंट पोस्ट्स को अब वक्त पर भरा जा सकेगा। इस प्रस्ताव के अप्रूवल से राज्य सरकार के कर्मचारियों को प्रमोशन के ज्यादा मौके मिल सकेंगे। विभागों को गवर्नमेंट वर्क के लिए ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी भी मिल सकेंगे।

Monday, July 18, 2022

मुख्यमंत्री राजश्री योजना आवेदन पत्र शर्त और नियम Mukhyamantri rajshree yojna


 मुख्यमंत्री राजश्री योजना


कार्यालय निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा, राजस्थान, बीकानेर

क्रमांक :- शिविरा/ प्रारं / छात्रृत्ति / डी /राजश्री योजना / 2021-22

दिनांक :- । /2/2০22-

विज्ञप्ति

| राज्य की बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने एवं उनके स्वास्थ्य

तथा शेक्षणिक स्तर में सुधार के लिए 01 जून 2016 या इसके पश्चात जन्म लेने वाली बालिकाओं के माता

पिता / अभिभावक को मुख्यमंत्री राजश्री योजना के माध्यम से तृत्तीय किश्त के रूप में योजना का परिलाभ दिया

जायेगा। उक्त योजनान्तर्गत तृतीय एवं पश्चातवर्ती किश्तों के भुगतान हेतु पात्र बालिकाओं से ऑनलाईन

आवेदन पत्र शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से आमंत्रित किये जाते हैं। योजनान्तर्गत सत्र 2021-22 में राजकीय

विद्यालयों की पहली कक्षा में प्रवेश लेने वाली बालिकाओ से दिनांक 14.02.2022 से 28.02.2022 तक आवेदन

पत्र ऑनलाईन आमंत्रित किये जाते हैं। योजनान्तर्गत पात्रता निम्नानुसार है।

पात्रता

1. ऐसी बालिकाएं जिनका जन्म राजस्थान राज्य के राजकीय एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा

संस्थागत प्रसव हेतु अधिकृत चिकित्सा संस्थानों में 01 जून 2016 अथवा इसके पश्चात हो।

2. ऐसी बालिकाएं ही योजनान्तर्गत तृतीय एवं पश्चातवर्ती किश्तों का लाभ लेने के लिए पात्र होगी

जिन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदत्त प्रथम एवं द्वितीय किश्तों का लाभ प्राप्त किया हो।

योजना का लाभ राजस्थान की मूल निवासी एवं जनआधार कार्डधारी प्रसूताओं के लिए ही देय होगा।

योजनान्तर्गत राजकीय विद्यालय में प्रथम कक्षा में सत्र 2021-22 में प्रवेश लेने वाली बालिकाएं ही पात्र

ATACH Ya HT pregnancy Child Traking and Health Service Management System ID

(PCTS ID) संलग्न करना अनिवार्य है।

होगी।

योजनान्तर्गत तीसरी एवं पश्चातवत्ती किश्तों का लाभ एक परिवार में अधिकतम दो जीवित संतान तक

ही सीमित होगा।

देय आर्थिक सहायता

1. उक्त योजनान्तर्गत पहली कक्षा में प्रवेश पर तृतीय किश्त के रूप में एक मुश्त 4000 /- रूपये प्रदान

किये जायेंगें एवं योजनान्तर्गत देय राशि बालिका के अभिभावक / संरक्षक के बैंक खाते में डीबीटी के

नाध्यम से स्थानान्तरित की जायेगी।

आवेदन की प्रक्रिया

अभिभावक / संरक्षक / बालिका को तीसरी किश्त के भुगतान हेतु निर्धारित आवेदन पत्र को पूर्णतः भर

कर एवं आवश्यक दस्तावेज संलग्न करके विद्यालय के संस्था प्रधान को जमा करवाना होगा एवं संस्था प्रधान

के

द्वारा शाला दर्पण पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन करना अनिवार्य होगा।




उपर्युक्त योजना के ऑनलाईन आवेदन हेतु आवेदन पत्र

, विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता एवं शर्ते,

भुगतान की दरें, संलग्न किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेजों का विवरण तथा युजर मैन्युवल शिक्षा विभाग की वेबसाइट

https://education.rajasthan.gov.in/content/raj/education/secondary एवं शाला दर्पण पर  उपलब्ध है।



मुख्यमंत्री राजश्री योजना



राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1,6,10 में प्रवेश के उपरांत एवं कक्षा 12 उत्तीर्ण करने वाली
बालिकाओं के लिए तृतीय एवं पश्चावर्ती किश्तों के भुगतान हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश
योजना का परिचय:- राज्य में बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने एवं उनके
स्वास्थ्य तथा शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए मुख्यमंत्री राजश्री योजना लागू की गई है। इस योजना के
तहत 1 जून 2016 या इसके पश्चात जन्म लेने वाली बालिकाओं के अभिभावक/ संक्षक को तृतीय किश्त
के रूप में योजना का परिलाभ दिया जायेगा।

योजना का उद्देश्यः-

1. राज्य में बालिका जन्म के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करते हुए बालिका का समग्र विकास
करना
2 बालिकाओं के लालन-पालन, शिक्षण व स्वास्थ्य के मामले में होने वाले लिंगभेद को रोकना एवं
बालिकाओं का बेहतर शिक्षण व स्वास्थ्य सुनिश्चित करना।
3. संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देकर मातृ-मृत्यु दर में कमी लाना।
4. बालिका शिशु मृत्यु दर में कमी लाना एवं घटते बाल लिंगानुपात को सुधारना।
5, बालिका का विद्यालयों में नामांकन एवं ठहराव सुनिश्चित करना।
6. बालिका को समाज में समानता का अधिकार दिलाना।


योजना के अन्तर्गत देय लाभ:- प्रत्येक लाभार्थी बालिका के माता - पिता / संरक्षक को योजनान्तर्गत तृतीय
एवं पश्चावत्ती किश्तों द्वारा कुल राशि रूपये 45,000 अधिकतम का भुगतान निम्नानुसार किया जाएगा।

1. बालिका के किसी भी राजकीय विद्यालय में प्रथम कक्षा में प्रवेश लेने पर बालिका के नाम से 4000
रू. की राशि देय होगी।
2, वालिका के किसी भी राजकीय विद्यालय में कक्षा - में प्रवेश लेने पर बालिका के नाम से 5000
की राशि देय होगी।
रू.
3. वालिका के किसी भी राजकीय विद्यालय में कक्षा-10 में प्रवेश लेने पर बालिका के नाम से 11,000
रू. की राशि देय होगी ।
4. वालिका के किसी भी राजकीय विद्यालय से कक्षा-12 उत्तीर्ण करने पर 25000 रू. की राशि देय
होगी।

पात्रता एवं शर्ते :-

1. ऐसी वालिकाएं जिनका जन्म 01 जून 2016 या उसके पश्चात हुआ हो।

2. तृतीय एवं पश्चाव्ती किश्तों के लिए ऐसी वालिकाएँं ही
लाभ की पात्र होगी जिन्होंने मुख्यमंत्री राजश्री योजना की प्रथम एवं द्वितीय किश्त का परिलाभ प्राप्त किया हो।

3. योजना की अगली किश्त पूर्व में सभी किश्त / किश्तें प्राप्त करने की स्थिति में ही देय होगी।


4. मुख्यमंत्री राजश्री योजना के अतंर्गत राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1, 6, 10 में प्रवेश उपरांत एवं कक्षा 12 उतीर्ण करने पर बालिकाएं लाभ की पात्र होगीं।

5. मुख्यमंत्री राजश्री योजना के अंतर्गत देय समरत परिलाभ राजरथान जन आधार कार्ड के माध्यम से देय है।

6. तीसरी एवं पश्चातवर्ती किश्तों का लाभ एक परिवार में अधिकतम दो जीवित संतानों तक ही सीमित
होगा अर्थात प्रथम दो किश्तों के अतिरिक्त अन्य किश्तों का लाभ उन्हीं बालिकाओं को देय होगा
जिनके परिवार में जीवित संतानों की संख्या दो से अधिक नहीं होगी इस हेतु निर्धारित प्रकिया के
अनुसार माता-पिता को स्वघोषणा पत्र प्रस्तुत / अपलोड करना अनिवार्य होगा।
7. यदि माता -पिता कि ऐसी बालिका की मृत्यु हो जाती है, जिसे एक या दो किश्तों का लाभ दिया
जा चुका है तो ऐसे माता पिता की कुल जीवित संतानों में से मृत बालिका की संख्या कम हो
जाएगी तथा ऐसे माता पिता के यदि एक बालिका और जन्म लेती है तो वह लाभ की पात्र होगी।
तीसरी एवं पश्चातवती किश्तों का लाभ अधिकतम दो जीवित संतानों तक ही सीमित होगा अर्थात
तृतीय किश्त (बालिका के राजकीय विद्यालय में कक्षा प्रथम में प्रवेश लेने पर) परिलाभ तभी देय
होगा जबकि उसने प्रथम एवं द्वितीय किश्तों का परिलाभ प्राप्त किया हो।
৪. उक्त कक्षाओं में पढ़ने के लिए योजना का लाभ केवल एक वर्ष के लिए उपलब्ध होगा यदि कोई
बालिका अगले वर्ष में भी उसी समान कक्षा में पढ़ती है तो उसे अगले वर्ष (अथवा बाद के वर्ष के
लिए) उसी कक्षा के लिए योजना का लाभ नहीं देय होगा।
9. तीसरी किश्त अर्थात बालिका के प्रथम कक्षा में प्रवेश लेने पर देय राशि प्राप्त करने हेतु बालिका
की माता, माता न होने पर पिता या अभिभावक के द्वारा निर्धारित आवेदन पत्र में विद्यालय प्रवेश के
समय मातृ शिशु कार्ड की प्रति, दो संतानों संबंधी स्वघोषणा पत्र एवं जनआधार कार्ड की प्रति भी
उपलब्ध करवानी होगी। प्राप्त पात्र आवेदनों को संस्था प्रधान के माध्यम से शालादर्पण पोर्टल पर
ऑनलाईन सबमिट एवं लॉक करने के पश्चात् जिला शिक्षा आधिकारी माध्यमिक-मुख्यालय के द्वारा
योजना की राशि स्वीकृत कर अभिभावक / संरक्षक के बैंक खाते में राशि का डीबीटी के माध्यम से
हंस्तातरण किया जायेगा।
10, योजना के अन्तर्गत चौथी, पांचवी तथा छठी किश्त अर्थात कक्षा 6 व कक्षा 10 में प्रवेश के समय
एवं कक्षा 12 उत्तीर्ण करने पर सम्बन्धित राजकीय विद्यालय द्वारा बालिका की माता, माता पर पिता या अभिभावक / संरक्षक से निर्धारित प्रारूप में अवेदन पत्र प्राप्त करने के पश्चात न होने किश्त का भुगतान डीबीटी के माध्यम से ऑनलाईन हस्तान्तरण किया जायेगा।

11.आयोजना विभाग के पत्र क्रमांक एफ 17(18)4/डीईएस /रा.ज.आ.यो./2019 दिनांक 27.11.2019
की अनुपालना में विभाग द्वारा जारी परिपत्र क्रमांक एफ.27(1)35)(n)/ निमअ /SRCW/MRY /2015-
16/6069 दिनांक 26.02.2021 के अनुसार मुख्यमंत्री राजश्री योजना के अन्तर्गत देय समस्त परिलाभ
जनआधार कार्ड के माध्यम ऑनलाईन हस्तान्तरण किए जावेंगे ।

12. योजना का प्रशासनिक विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग होगा।

13. योजना के अन्तर्गत तृतीय चौथी, पांचवी तथा छठी किश्त अर्थात् कक्षा 1, 6 व कक्षा 10 में प्रवेश के
समय एवं कक्षा 12 उत्तीर्ण करने पर सम्बन्धित राजकीय विद्यालय में बालिका के अभिभावक /संरक्षक द्वारा निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र जमा कराना होगा। पात्र आवेदन शाला
दर्पण पोर्टल पर सर्था प्रधान के द्वारा ऑनलाईन प्रविष्ट कर आवश्यक दस्तावेज आवेदन के साथ शालादर्पण पोर्टल पर अपलोड किये जाएगे। आवेदन सबमिट एवं लॉक करने के पश्चात् एक एप्लीकेंशन आई डी जनरेट होगी। शाला दर्पण पोर्टल पर बालिका का जन आधार / आधार
ऑथिेटिकेशन (JanAadhar / Aadhar Authentlcatlon) करना होगा एवं जन आधार से लिंक बालिका या परिवार के मृखिया के वैँक खाते से राम्यचित सूचनाओं को अपडेट करना अनिवार्य होगा।





मुख्यमंत्री राजश्री योजना



रीट परीक्षा:सिर्फ ओएमआर की कार्बन काॅपी ही मिलेगी

 

*रीट परीक्षा:सिर्फ ओएमआर की कार्बन काॅपी ही मिलेगी*

Reet 2022 Latest News



इस बार रीट एग्जाम हाेने के बाद स्टूडेंट्स से पेपर वापस ले लिया जाएगा। उन्हें सिर्फ ओएमआर शीट की कार्बन काॅपी दी जाएगी। परीक्षा जिला मुख्यालय के 39 परीक्षा सेंटरों पर 23 व 24 जुलाई को होगी। इनमें निजी स्कूल व कॉलेज और सरकारी संस्थान शामिल हैं।


एग्जाम सेंटर पर केवल सरकारी कार्मिक ही लगाए जाएंगे। परीक्षा केन्द्र पर वीक्षक इस बात का विशेष ध्यान रखेंगे कि कौनसे परीक्षार्थियों ने ओएमआर शीट पूरी खाली छोड़ी है। अगर ऐसा कहीं मिलता है तो वीक्षक ओएमआर शीट खाली छोड़ने का उल्लेख करते हुए साइन करेगा। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य किया है।




CTET-2022 दिसंबर में आयोजित करेगी CBSE

 


*CTET-2022 दिसंबर में आयोजित करेगी CBSE*


*जल्द शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, CBT मोड पर होगा एग्जाम*



अजमेर


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस वर्ष दिसंबर में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) के 16वें संस्करण का आयोजन करेगा। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड पर हाेने वाली इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी। एग्जाम आवेदन और एग्जाम डेट आदि का विवरण शीघ्र जारी किया जाएगा। निदेशक (CTET) के अनुसार यह परीक्षा पूरे देश में 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। विस्तृत सूचना बुलेटिन, जिसमें परीक्षा, पाठ्यक्रम, भाषा, पात्रता, मानदंड, परीक्षा शुल्क, परीक्षा शहर और महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण जारी किया जाएगा। यह सूचना बुलेटिन CTET की वेबसाइट पर शीघ्र उपलब्ध होगा। इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे केवल सी टेट वेबसाइट से सूचना बुलेटिन डाउनलोड करें। आवेदन करने से पहले इसे ध्यान से पढ़ें। इच्छुक उम्मीदवारों को केवल CTET वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन की डेट यथा समय सूचित की जाएगी।


सामान्य और ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए एक पेपर के लिए 1000 रुपए, एससी, एसटी व विकलांग विद्यार्थियों के लिए एक पेपर के लिए 500 रुपए शुल्क तय किया गया है। सामान्य, ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी दोनों पेपरों के लिए 1200 रुपए और एससी, एसटी व विकलांग अभ्यर्थी दोनों पेपरों के लिए 600 शुल्क रुपए तय किया है।

गौरतलब है कि पिछले साल 2021 में CTET के 15वें संस्करण का आयोजन 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 तक किया गया था। इस का परिणाम 9 मार्च में घोषित किया गया था। इसके बाद अब सीबीएसई 16 वें संस्करण का आयोजन करने जा रहा है।





Thursday, May 07, 2020

RBSE की बोर्ड कक्षाओं की कॉपियों जांचने के लिए करा रहा है ये तैयारी



राजस्थान बोर्ड की कॉपियों के जांचने का कार्य भी अटका हुआ था। इसी को पूर्ण करने तथा छात्रों की समस्या को देखते हुए बोर्ड ने यह निर्णय लिया है.....

07.05.2020

अजमेर।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की 12वीं और वरिष्ठ उपाध्याय की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओ को जांचकर अंक परीक्षक अब ऑनलाइन बोर्ड मुख्यालय भिजवाएंगे। अब तक परीक्षक उत्तर पुस्तिकाएं जांचने के बाद विद्यार्थियों को मिले अंक ओएमआर शीट के माध्यम से बोर्ड मुख्यालय भिजवाते थे। 

बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि कोरोना से उपजे हालातों को देखते हुए इस बार विद्यार्थियों के अंक बोर्ड की वेबसाइट के पोर्टल पर अपलोड करने की व्यवस्था की गई है। सभी परीक्षक इसी पोर्टल पर विद्यार्थियों के अंक उपलोड करेंगे। बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं जांचने के लिए परीक्षकों को उनके घर पर भिजवाई गई हैं।


उल्लेखनीय है कि इस बार कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं पर प्रभाव पड़ा है। सीबीएसई बोर्ड में 10वीं तथा 12वीं कक्षा की कुछ परीक्षाएं भी स्थगित की गई थी, जिनकी तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। इसके चलते राजस्थान बोर्ड की कॉपियों के जांचने का कार्य भी अटका हुआ था। इसी को पूर्ण करने तथा छात्रों की समस्या को देखते हुए बोर्ड ने यह निर्णय लिया है।