Thursday, July 21, 2022

REET 2022 ADMIT CARD

 *REET 2022 के एडमिट कार्ड जारी*


*2 दिन चार पारियों में होंगे एग्जाम, एक घंटे पहले सेंटर नहीं पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री*


*2 दिन चार परियों में होगी परीक्षा*



राजस्थान में रीट भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिसे अभ्यर्थी की रीट की ऑफिशियल वेबसाइट reetbser2022.in से डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान में 46,500 पदों के लिए 23 और 24 जुलाई को 2 दिन चार पारियों में पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पहली पारी की परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होगी। जबकि दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 3 बजे शुरू होगी। रीक्षा केंद्र में पहली पारी के अभ्यर्थी को 9 बजे जबकि दूसरी पारी के अभ्यर्थी को 2 बजे तक ही एंट्री दी जाएगी। ऐसे में कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा से 1 घंटे पहले तक अगर केंद्र पर नहीं पहुंच पाया। तो उसे प्रवेश नहीं दिया जाएगा।


बता दें कि प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान एडमिट कार्ड 10 से 7 दिन पहले जारी कर दिए जाते हैं। पिछले साल रीट परीक्षा में हुई धांधली की वजह से इस बार परीक्षा से सिर्फ 3 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। इस बार दो दिन चार परीक्षा में होने वाली भर्ती परीक्षा में कुल 15,66,992 लाख अभ्यर्थी भाग लेंगे। इनमें से 13,65,831 लाख राजस्थान से है। जबकि, 2,01,161 लाख अभ्यर्थी अन्य दूसरे राज्यों से परीक्षा देने राजस्थान आएंगे। वहीं राजसथान में सबसे ज्यादा 3 लाख 50 हजार 713 अभ्यर्थी जयपुर में परीक्षा देंगे।


*लापरवाही पड़ सकती है भारी*


प्रदेशभर में 2 दिन चार परियों में होनी वाली परीक्षा में अभ्यर्थी केंद्र पर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे कि मोबाइल, ब्लूटूथ, कैल्क्यूलेटर भी नहीं ला सकते हैं। ऐसे में अगर इनमें से कोई भी वस्तु अगर अभ्यर्थी के पास मिली। तो उसके खिलाफ अनुचित साधनों की रोकथाम अधिनियम 1992 के तहत कार्रवाई होगी। वहीं परीक्षा के दौरान नकल और धांधली करने पर राजस्थान में नकल के खिलाफ बने कानून के तहत 10 से 12 साल की सजा के साथ आरोपी की सम्पति सीज कर उससे जुर्माना वसूला जाएगा।


*पुलिस और शिक्षा विभाग CCTV से करेगा निगरानी*


रीट में नकल रोकने के लिए प्रदेशभर के 1376 परीक्षा केंद्रों की 30 हजार से ज्यादा CCTV से निगरानी की जाएगी। जिसकी मॉनिटरिंग शिक्षा विभाग के साथ पुलिस के अभय कमांड सेंटर को भी दी जाएगी। वहीं परीक्षा केंद्र पर पेपर आने से लेकर फिर से पेपर जाने तक के हर पर की वीडियो रिकॉर्डिंग भी करवाई जाएगी।


इस दौरान नकल रोकने के लिए अभ्यर्थियों को मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। वहीं कलेक्टर के वेरिफिकेशन के बाद ही परीक्षा केंद्र पर कर्मचारियों को नियुक्त किया जाएगा। इस दौरान केंद्र पर तैनात कर्मचारी भी मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। हालांकि इस दौरान केवल केन्द्राधीक्षक को की-पेड युक्त मोबाईल परीक्षा केन्द्र पर रखने की परमिशन होगी।


*लाइफटाइम रहेगी वैलिडिटी*


राजस्थान में रीट प्रमाण पत्र की वैलिडिटी पहले सिर्फ 3 साल की रहती थी। लेकिन कैबिनेट की बैठक के बाद सरकार ने वैलिडिटी को बढ़ाकर लाइफटाइम कर दिया है। ऐसे में थर्ड ग्रेड टीचर के लिए अब उम्मीदवारों को सिर्फ एक बार ही पात्रता परीक्षा देनी होगी। जबकि सिलेक्शन के लिए उन्हें अलग एग्जाम देना होगा।


REET 2022 ADMIT CARD DOWNLOAD

HOW TO DOWNLOAD REET 2022 ADMIT CARD

WEBSITE FOR ADMIT CARD OF REET 2022

Monday, July 18, 2022

मुख्यमंत्री राजश्री योजना आवेदन पत्र शर्त और नियम Mukhyamantri rajshree yojna


 मुख्यमंत्री राजश्री योजना


कार्यालय निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा, राजस्थान, बीकानेर

क्रमांक :- शिविरा/ प्रारं / छात्रृत्ति / डी /राजश्री योजना / 2021-22

दिनांक :- । /2/2০22-

विज्ञप्ति

| राज्य की बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने एवं उनके स्वास्थ्य

तथा शेक्षणिक स्तर में सुधार के लिए 01 जून 2016 या इसके पश्चात जन्म लेने वाली बालिकाओं के माता

पिता / अभिभावक को मुख्यमंत्री राजश्री योजना के माध्यम से तृत्तीय किश्त के रूप में योजना का परिलाभ दिया

जायेगा। उक्त योजनान्तर्गत तृतीय एवं पश्चातवर्ती किश्तों के भुगतान हेतु पात्र बालिकाओं से ऑनलाईन

आवेदन पत्र शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से आमंत्रित किये जाते हैं। योजनान्तर्गत सत्र 2021-22 में राजकीय

विद्यालयों की पहली कक्षा में प्रवेश लेने वाली बालिकाओ से दिनांक 14.02.2022 से 28.02.2022 तक आवेदन

पत्र ऑनलाईन आमंत्रित किये जाते हैं। योजनान्तर्गत पात्रता निम्नानुसार है।

पात्रता

1. ऐसी बालिकाएं जिनका जन्म राजस्थान राज्य के राजकीय एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा

संस्थागत प्रसव हेतु अधिकृत चिकित्सा संस्थानों में 01 जून 2016 अथवा इसके पश्चात हो।

2. ऐसी बालिकाएं ही योजनान्तर्गत तृतीय एवं पश्चातवर्ती किश्तों का लाभ लेने के लिए पात्र होगी

जिन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदत्त प्रथम एवं द्वितीय किश्तों का लाभ प्राप्त किया हो।

योजना का लाभ राजस्थान की मूल निवासी एवं जनआधार कार्डधारी प्रसूताओं के लिए ही देय होगा।

योजनान्तर्गत राजकीय विद्यालय में प्रथम कक्षा में सत्र 2021-22 में प्रवेश लेने वाली बालिकाएं ही पात्र

ATACH Ya HT pregnancy Child Traking and Health Service Management System ID

(PCTS ID) संलग्न करना अनिवार्य है।

होगी।

योजनान्तर्गत तीसरी एवं पश्चातवत्ती किश्तों का लाभ एक परिवार में अधिकतम दो जीवित संतान तक

ही सीमित होगा।

देय आर्थिक सहायता

1. उक्त योजनान्तर्गत पहली कक्षा में प्रवेश पर तृतीय किश्त के रूप में एक मुश्त 4000 /- रूपये प्रदान

किये जायेंगें एवं योजनान्तर्गत देय राशि बालिका के अभिभावक / संरक्षक के बैंक खाते में डीबीटी के

नाध्यम से स्थानान्तरित की जायेगी।

आवेदन की प्रक्रिया

अभिभावक / संरक्षक / बालिका को तीसरी किश्त के भुगतान हेतु निर्धारित आवेदन पत्र को पूर्णतः भर

कर एवं आवश्यक दस्तावेज संलग्न करके विद्यालय के संस्था प्रधान को जमा करवाना होगा एवं संस्था प्रधान

के

द्वारा शाला दर्पण पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन करना अनिवार्य होगा।




उपर्युक्त योजना के ऑनलाईन आवेदन हेतु आवेदन पत्र

, विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता एवं शर्ते,

भुगतान की दरें, संलग्न किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेजों का विवरण तथा युजर मैन्युवल शिक्षा विभाग की वेबसाइट

https://education.rajasthan.gov.in/content/raj/education/secondary एवं शाला दर्पण पर  उपलब्ध है।



मुख्यमंत्री राजश्री योजना



राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1,6,10 में प्रवेश के उपरांत एवं कक्षा 12 उत्तीर्ण करने वाली
बालिकाओं के लिए तृतीय एवं पश्चावर्ती किश्तों के भुगतान हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश
योजना का परिचय:- राज्य में बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने एवं उनके
स्वास्थ्य तथा शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए मुख्यमंत्री राजश्री योजना लागू की गई है। इस योजना के
तहत 1 जून 2016 या इसके पश्चात जन्म लेने वाली बालिकाओं के अभिभावक/ संक्षक को तृतीय किश्त
के रूप में योजना का परिलाभ दिया जायेगा।

योजना का उद्देश्यः-

1. राज्य में बालिका जन्म के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करते हुए बालिका का समग्र विकास
करना
2 बालिकाओं के लालन-पालन, शिक्षण व स्वास्थ्य के मामले में होने वाले लिंगभेद को रोकना एवं
बालिकाओं का बेहतर शिक्षण व स्वास्थ्य सुनिश्चित करना।
3. संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देकर मातृ-मृत्यु दर में कमी लाना।
4. बालिका शिशु मृत्यु दर में कमी लाना एवं घटते बाल लिंगानुपात को सुधारना।
5, बालिका का विद्यालयों में नामांकन एवं ठहराव सुनिश्चित करना।
6. बालिका को समाज में समानता का अधिकार दिलाना।


योजना के अन्तर्गत देय लाभ:- प्रत्येक लाभार्थी बालिका के माता - पिता / संरक्षक को योजनान्तर्गत तृतीय
एवं पश्चावत्ती किश्तों द्वारा कुल राशि रूपये 45,000 अधिकतम का भुगतान निम्नानुसार किया जाएगा।

1. बालिका के किसी भी राजकीय विद्यालय में प्रथम कक्षा में प्रवेश लेने पर बालिका के नाम से 4000
रू. की राशि देय होगी।
2, वालिका के किसी भी राजकीय विद्यालय में कक्षा - में प्रवेश लेने पर बालिका के नाम से 5000
की राशि देय होगी।
रू.
3. वालिका के किसी भी राजकीय विद्यालय में कक्षा-10 में प्रवेश लेने पर बालिका के नाम से 11,000
रू. की राशि देय होगी ।
4. वालिका के किसी भी राजकीय विद्यालय से कक्षा-12 उत्तीर्ण करने पर 25000 रू. की राशि देय
होगी।

पात्रता एवं शर्ते :-

1. ऐसी वालिकाएं जिनका जन्म 01 जून 2016 या उसके पश्चात हुआ हो।

2. तृतीय एवं पश्चाव्ती किश्तों के लिए ऐसी वालिकाएँं ही
लाभ की पात्र होगी जिन्होंने मुख्यमंत्री राजश्री योजना की प्रथम एवं द्वितीय किश्त का परिलाभ प्राप्त किया हो।

3. योजना की अगली किश्त पूर्व में सभी किश्त / किश्तें प्राप्त करने की स्थिति में ही देय होगी।


4. मुख्यमंत्री राजश्री योजना के अतंर्गत राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1, 6, 10 में प्रवेश उपरांत एवं कक्षा 12 उतीर्ण करने पर बालिकाएं लाभ की पात्र होगीं।

5. मुख्यमंत्री राजश्री योजना के अंतर्गत देय समरत परिलाभ राजरथान जन आधार कार्ड के माध्यम से देय है।

6. तीसरी एवं पश्चातवर्ती किश्तों का लाभ एक परिवार में अधिकतम दो जीवित संतानों तक ही सीमित
होगा अर्थात प्रथम दो किश्तों के अतिरिक्त अन्य किश्तों का लाभ उन्हीं बालिकाओं को देय होगा
जिनके परिवार में जीवित संतानों की संख्या दो से अधिक नहीं होगी इस हेतु निर्धारित प्रकिया के
अनुसार माता-पिता को स्वघोषणा पत्र प्रस्तुत / अपलोड करना अनिवार्य होगा।
7. यदि माता -पिता कि ऐसी बालिका की मृत्यु हो जाती है, जिसे एक या दो किश्तों का लाभ दिया
जा चुका है तो ऐसे माता पिता की कुल जीवित संतानों में से मृत बालिका की संख्या कम हो
जाएगी तथा ऐसे माता पिता के यदि एक बालिका और जन्म लेती है तो वह लाभ की पात्र होगी।
तीसरी एवं पश्चातवती किश्तों का लाभ अधिकतम दो जीवित संतानों तक ही सीमित होगा अर्थात
तृतीय किश्त (बालिका के राजकीय विद्यालय में कक्षा प्रथम में प्रवेश लेने पर) परिलाभ तभी देय
होगा जबकि उसने प्रथम एवं द्वितीय किश्तों का परिलाभ प्राप्त किया हो।
৪. उक्त कक्षाओं में पढ़ने के लिए योजना का लाभ केवल एक वर्ष के लिए उपलब्ध होगा यदि कोई
बालिका अगले वर्ष में भी उसी समान कक्षा में पढ़ती है तो उसे अगले वर्ष (अथवा बाद के वर्ष के
लिए) उसी कक्षा के लिए योजना का लाभ नहीं देय होगा।
9. तीसरी किश्त अर्थात बालिका के प्रथम कक्षा में प्रवेश लेने पर देय राशि प्राप्त करने हेतु बालिका
की माता, माता न होने पर पिता या अभिभावक के द्वारा निर्धारित आवेदन पत्र में विद्यालय प्रवेश के
समय मातृ शिशु कार्ड की प्रति, दो संतानों संबंधी स्वघोषणा पत्र एवं जनआधार कार्ड की प्रति भी
उपलब्ध करवानी होगी। प्राप्त पात्र आवेदनों को संस्था प्रधान के माध्यम से शालादर्पण पोर्टल पर
ऑनलाईन सबमिट एवं लॉक करने के पश्चात् जिला शिक्षा आधिकारी माध्यमिक-मुख्यालय के द्वारा
योजना की राशि स्वीकृत कर अभिभावक / संरक्षक के बैंक खाते में राशि का डीबीटी के माध्यम से
हंस्तातरण किया जायेगा।
10, योजना के अन्तर्गत चौथी, पांचवी तथा छठी किश्त अर्थात कक्षा 6 व कक्षा 10 में प्रवेश के समय
एवं कक्षा 12 उत्तीर्ण करने पर सम्बन्धित राजकीय विद्यालय द्वारा बालिका की माता, माता पर पिता या अभिभावक / संरक्षक से निर्धारित प्रारूप में अवेदन पत्र प्राप्त करने के पश्चात न होने किश्त का भुगतान डीबीटी के माध्यम से ऑनलाईन हस्तान्तरण किया जायेगा।

11.आयोजना विभाग के पत्र क्रमांक एफ 17(18)4/डीईएस /रा.ज.आ.यो./2019 दिनांक 27.11.2019
की अनुपालना में विभाग द्वारा जारी परिपत्र क्रमांक एफ.27(1)35)(n)/ निमअ /SRCW/MRY /2015-
16/6069 दिनांक 26.02.2021 के अनुसार मुख्यमंत्री राजश्री योजना के अन्तर्गत देय समस्त परिलाभ
जनआधार कार्ड के माध्यम ऑनलाईन हस्तान्तरण किए जावेंगे ।

12. योजना का प्रशासनिक विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग होगा।

13. योजना के अन्तर्गत तृतीय चौथी, पांचवी तथा छठी किश्त अर्थात् कक्षा 1, 6 व कक्षा 10 में प्रवेश के
समय एवं कक्षा 12 उत्तीर्ण करने पर सम्बन्धित राजकीय विद्यालय में बालिका के अभिभावक /संरक्षक द्वारा निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र जमा कराना होगा। पात्र आवेदन शाला
दर्पण पोर्टल पर सर्था प्रधान के द्वारा ऑनलाईन प्रविष्ट कर आवश्यक दस्तावेज आवेदन के साथ शालादर्पण पोर्टल पर अपलोड किये जाएगे। आवेदन सबमिट एवं लॉक करने के पश्चात् एक एप्लीकेंशन आई डी जनरेट होगी। शाला दर्पण पोर्टल पर बालिका का जन आधार / आधार
ऑथिेटिकेशन (JanAadhar / Aadhar Authentlcatlon) करना होगा एवं जन आधार से लिंक बालिका या परिवार के मृखिया के वैँक खाते से राम्यचित सूचनाओं को अपडेट करना अनिवार्य होगा।





मुख्यमंत्री राजश्री योजना



एमडीएम सम्बन्धित सूचना

 

    एमडीएम सम्बन्धित सूचना


👉🏼 *पोषाहार SMS भेजने हेतु टोल फ्री नंबर 15544 जारी किया गया है*


1. *15544 नंबर पर प्रतिदिन sms करना है*


भेजने का तरीका…


A. *यदि पोषाहार विद्यालय में बना है तो...*


Mdm <space> लाभांवित छात्रो की संख्या


👉🏼जैसे :- MDM 30


B. *यदि विद्यालय में पोषाहार नहीं बना है तो.....*


MDM 0 1/2/3/4/5/6


👉🏼0 zero मतलब किसी ने नहीं खाया


👉🏼कोड 1 अनाज उपलब्ध नहीं है


👉🏼कोड 2 कुक उपलब्ध नहीं है


👉🏼कोड 3 किराणा सामान उपलब्ध नहीं है


👉🏼कोड 4 एन जी ओ से प्राप्त नहीं


👉🏼कोड 5 विद्यालय में अवकाश


👉🏼कोड 6 अन्य कारण


जैसे:- MDM 0 5

----------------------------------------

--------------------------------------------------------


2. *मोबाइल no बदलने के लिए…*


MDM P <space> Old number <space> New number


इसे रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर से 15544 पर Send करें।

--------📍📍📍--------------

3. *प्रत्येक माह की 1 तारीख को...*


उस पुरे महीने के लिए उपलब्ध स्टॉक और राशि की जानकारी के लिये निम्न SMS भेजें।


MDM M 58 Y N


यहाँ


👉🏼58 पिछले महीने का विद्यालय का कुल नामांकन है


👉🏼Y से तात्पर्य पुरे महीने के लिए उपलब्ध खाद्यान्न से है, यदि

खाद्यान्न है तो Y यदि नही है तो N लिखें


👉🏼उसके बाद यदि राशि उपलब्ध है तो Y और नही हे तो N लिखे और


15544 पर भेजें


नोट:-यह माह मे 1 बार ही भेजना सुनिश्चित करें।

       *आवश्यक सूचना*


👇👇👇👇👇👇


*आज MDM का डेली मेसेज भेजने से पहले*


*मासिक मेसेज अवश्य करें*


*MDM_M_कुल नामांकन_ खाद्यान उपलब्ध(Y/N)_राशि उपलब्ध(Y/N)*


👇👇👇👇👇

*MDM M 35 Y Y*

*ओर भेज दे 15544 पर*



रीट परीक्षा:सिर्फ ओएमआर की कार्बन काॅपी ही मिलेगी

 

*रीट परीक्षा:सिर्फ ओएमआर की कार्बन काॅपी ही मिलेगी*

Reet 2022 Latest News



इस बार रीट एग्जाम हाेने के बाद स्टूडेंट्स से पेपर वापस ले लिया जाएगा। उन्हें सिर्फ ओएमआर शीट की कार्बन काॅपी दी जाएगी। परीक्षा जिला मुख्यालय के 39 परीक्षा सेंटरों पर 23 व 24 जुलाई को होगी। इनमें निजी स्कूल व कॉलेज और सरकारी संस्थान शामिल हैं।


एग्जाम सेंटर पर केवल सरकारी कार्मिक ही लगाए जाएंगे। परीक्षा केन्द्र पर वीक्षक इस बात का विशेष ध्यान रखेंगे कि कौनसे परीक्षार्थियों ने ओएमआर शीट पूरी खाली छोड़ी है। अगर ऐसा कहीं मिलता है तो वीक्षक ओएमआर शीट खाली छोड़ने का उल्लेख करते हुए साइन करेगा। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य किया है।




CTET-2022 दिसंबर में आयोजित करेगी CBSE

 


*CTET-2022 दिसंबर में आयोजित करेगी CBSE*


*जल्द शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, CBT मोड पर होगा एग्जाम*



अजमेर


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस वर्ष दिसंबर में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) के 16वें संस्करण का आयोजन करेगा। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड पर हाेने वाली इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी। एग्जाम आवेदन और एग्जाम डेट आदि का विवरण शीघ्र जारी किया जाएगा। निदेशक (CTET) के अनुसार यह परीक्षा पूरे देश में 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। विस्तृत सूचना बुलेटिन, जिसमें परीक्षा, पाठ्यक्रम, भाषा, पात्रता, मानदंड, परीक्षा शुल्क, परीक्षा शहर और महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण जारी किया जाएगा। यह सूचना बुलेटिन CTET की वेबसाइट पर शीघ्र उपलब्ध होगा। इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे केवल सी टेट वेबसाइट से सूचना बुलेटिन डाउनलोड करें। आवेदन करने से पहले इसे ध्यान से पढ़ें। इच्छुक उम्मीदवारों को केवल CTET वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन की डेट यथा समय सूचित की जाएगी।


सामान्य और ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए एक पेपर के लिए 1000 रुपए, एससी, एसटी व विकलांग विद्यार्थियों के लिए एक पेपर के लिए 500 रुपए शुल्क तय किया गया है। सामान्य, ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी दोनों पेपरों के लिए 1200 रुपए और एससी, एसटी व विकलांग अभ्यर्थी दोनों पेपरों के लिए 600 शुल्क रुपए तय किया है।

गौरतलब है कि पिछले साल 2021 में CTET के 15वें संस्करण का आयोजन 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 तक किया गया था। इस का परिणाम 9 मार्च में घोषित किया गया था। इसके बाद अब सीबीएसई 16 वें संस्करण का आयोजन करने जा रहा है।





Monday, April 18, 2022

GPA 2022 NEW SLAB सामूहिक दुर्घटना बीमा कटौती नियम 2022

 


प्रश्न:- दिनांक 18 अप्रैल 2022 को जारी आदेश (समूह दुर्घटना बीमा) की सरल भाषा मे व्याख्या करे।


उत्तर:- वित्त (बीमा) विभाग के आदेश क्रमांक: प.4 (72) वित्त / राजस्व / 94- लूज दिनांक 18.04.2022 के अनुसार सामूहिक दुर्घटना बीमा पॉलिसी वर्ष 2022-23 (दिनांक 01.05.2022 से 30.04.2023 तक की अवधि के लिये निम्नानुसार कटौती की जानी है -


1. 5 लाख तक बीमा राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क किया गया है अतः 220 का विकल्प देने पर कार्मिक के वेतन से कोई कटौती नही करनी है। 


2. जिन कार्मिकों ने 700, 1400 या 2100 का विकल्प दिया है, उनके वेतन से 350 रुपए राज्य सरकार का अनुदान घटाकर क्रमशः 350, 1050 या 1750 रुपए की कटौती करनी है।


3. समस्त डीडीओ कार्मिको के वेतन से पे-मैनेजर/ई-ग्रास या प्रिपेमैनेजर के माध्यम से कार्मिक द्वारा चयनित श्रेणी के अनुसार कटौती करेंगे। 


4. प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत राज्य सरकार के अधिकारियों/कर्मचारियों की भी उक्त कटौती राशि साधारण बीमा निधि मद (8011-00-107-01-00)में जमा करायी जायेगी।


5. समस्त कार्मिको द्वारा एसआईपीएफ पोर्टल में प्रस्ताव पत्र की पूर्ति कराया जाना तथा उपरोक्त तालिका में से किसी भी एक श्रेणी का चयन कराया जाना आवश्यक है।


6. जिन कार्मिकों द्वारा गत वर्ष एसआईपीएफ पोर्टल पर ऑनलाइन प्रस्ताव पत्र पूर्ति किया जा चुका है तथा जिन्हें वर्तमान में न तो मनोनयन परिवर्तन करना है एवं न ही श्रेणी के विकल्प में कोई परिवर्तन करना है, उन्हें ऑनलाइन प्रस्ताव पत्र भरना आवश्यक नहीं है। ऐसी स्थिति में आहरण एवं वितरण अधिकारी गत वर्ष कार्मिक द्वारा दिये गये श्रेणी के विकल्प के अनुसार ही कार्मिक के वेतन से प्रीमियम कटौती किया जाना सुनिश्चित करेंगे।


7. ऐसे कार्मिक जिनके द्वारा गत वर्ष कोई विकल्प नहीं देने पर उनका प्रीमियम पूर्वानुसार 220/- रू. ही काटा गया था, यदि वे कार्मिक इस बार भी कोई विकल्प प्रस्तुत नहीं करते हैं तो उनकी कोई प्रीमियम कटौती नहीं की जायेगी और उन्हें 5 लाख रूपये के बीमाधन का कवर निःशुल्क प्राप्त होगा।


8. किसी कार्मिक द्वारा एक बार विकल्प प्रस्तुत किये जाने तथा डीडीओ द्वारा प्रीमियम कटौती कर लिये जाने के बाद वर्ष के दौरान कार्मिक द्वारा विकल्प में परिवर्तन नहीं कराया जा सकेगा। इसी प्रकार जिन कार्मिकों द्वारा ई-ग्रास के माध्यम से प्रीमियम कटौती कराई जायेगी उनके द्वारा उस वर्ष में अधिक बीमाधन हेतु प्रीमियम की अन्तर राशि की कटौती नहीं कराई जा सकेगी।


9.यह योजना वित्त (नियम) विभाग की अधिसूचना संख्या प. 12 (6) वित्त/नियम/ 05 दिनांक 13.03.2006 के अंतर्गत नियुक्त प्रोबेशनर ट्रेनीज पर भी अनिवार्य रूप से लागू होगी एवं दिनांक 01.05.2022 के पश्चात नियुक्त अधिकारियों / कर्मचारियों पर भी उक्त योजना अनिवार्य रूप से लागू होगी तथा विकल्पनुसार प्रीमियम आनुपातिक रूप से काटा जाएगा।



10. समस्त आहरण वितरण अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी राज्य कर्मचारी / अधिकारी के माह अप्रेल 2022 के वेतन बिल को तैयार करते समय श्रेणी विकल्प के अनुसार आवश्यक प्रीमियम की कटौती कर ली गई है। जिन अधिकारियों / कर्मचारियों का माह अप्रैल, 2022 का वेतन यदि किसी कारण से आहरित नहीं किया जा रहा है तो ऐसे अधिकारी / कर्मचारी निजी स्तर से प्रीमियम राशि ( उपरोक्त तालिका में से चयनित श्रेणी के अनुसार) एसआईपीएफ / ईग्रास पोर्टल के माध्यम से दिनांक 31.05.2022 से पूर्व साधारण बीमा निधि में जमा करायेंगे। कोई प्रीमियम जमा नहीं कराने की स्थिति में उक्त कार्मिक श्रेणी संख्या 1 में बीमित माने जायेंगे। 


11. पुलिस विभाग के वर्दीधारी अधिकारी / कर्मचारियों, जिनके प्रीमियम का भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जाता है, उन पर यह योजना लागू नहीं होगी।

Wednesday, September 08, 2021

Nishtha Module 04 ( Answer Key)




Nishtha module answer key



 *Nishtha Module 04*


 *कला समेकित शिक्षा उत्तरमाला*





( यह उत्तरमाला केवल आपकी सुविधा के लिए  है )


1. कला एकीकृत शिक्षा_________के विकास में मदद करता है।

उत्तर :- संज्ञानात्मक, मनो-प्रेरक और भावनात्मक ज्ञानक्षेत्र


2. कला समेकित शिक्षा के माध्यम से शिक्षक विकास कर सकेंगे-

उत्तर:- कला अनुभव के लिए गतिविधियाँ


3. कला समेकित शिक्षा किस उपयोग को बढ़ावा देता है?

उत्तर:- दृश्य और प्रदर्शन कला श्रेणियों के तहत लोक और शास्त्रीय कला के रूप में


4. निम्नलिखित में से किसे एआईएल दृष्टिकोण के रूप में नहीं सुझाया गया है?

उत्तर:- लिखित असाइनमेंट


5. निम्नलिखित में से कौन-सा कला एकीकृत शिक्षा द्वारा पूरा नहीं किया जाता है?

उत्तर:- छात्र सभी कला रूपों के विशेषज्ञ बनते हैं।


6. निम्नलिखित में से किसे एआईएल के माध्यम से मूल्यांकन के रूप में बढ़ावा दिया जाता है?

उत्तर:- अभिव्यक्ति के अनेक माध्यम


7. कला एकीकृत शिक्षा छात्रों को उनकी प्रारंभिक वर्षों में कैसे लाभ पहुंचाती है?

उत्तर :- नए कौशल को पहचानने में मदद करता है।


8. कला समेकित शिक्षा में, 'कला' को;

उत्तर :- शैक्षणिक उपकरण कहा गया है।


9. इस मॉड्यूल में 'होम स्वीट होम' शीर्षक इस गतिविधि से संबंधित है:

उत्तर :-  दृश्य कला


10. कला के साथ संलग्न होने के दौरान, शिक्षार्थी निम्नलिखित से नहीं गुजरता है: 

उत्तर :- रट कर सीखना


11. 'एआईएल एक पार पाठ्यक्रम (क्रॉस-करिकुलर) शैक्षणिक दृष्टिकोण है, जहां शिक्षार्थियों को स्वतंत्र अभिव्यक्ति के लिए पर्याप्त स्थान और गुंजाइश मिलती है।'

उत्तर :- सच है, एआईएल एक क्रॉस-करिकुलर शैक्षणिक दृष्टिकोण है।


12. क्या एआईएल स्थानीय विरासत के संपर्क को बढ़ावा देता है? 

उत्तर :- हां, यह हमेशा करता है।


13. माध्यमिक स्तर पर कला को किन विषयों के साथ एकीकृत किया जा सकता है? 

उत्तर :- कला को सभी विषयों के साथ एकीकृत किया जा सकता है।


14. निम्नलिखित में से कौन सा एआईएल के अंतर्गत नहीं आता है?

उत्तर :- सैद्धांतिक टिप्पणियाँ (नोट्स)


15. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है? 'एआईएल शिक्षाशास्त्र प्रक्रिया पर केंद्रित है न की अंतिम उत्पाद पर'

उत्तर :- 'एआईएल बेहतर परिणाम के लिए सीखने की प्रक्रिया को शिक्षक केंद्रित बनाता है।'


16. क्या माध्यमिक स्तर पर कला को सभी विषयों के साथ एकीकृत किया जा सकता है?

उत्तर :- हाँ, सभी विषयों के साथ एकीकृत किया जा सकता है।


17. कला एकीकृत शिक्षा किस रूप में महत्वपूर्ण है?

उत्तर :- यह अभिव्यक्ति के वैकल्पिक साधन प्रदान करता है।


18. विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) को बेहतर तरीके से सीखने के लिए लगाया जा सकता है; उत्तर :- लिखित अभ्यास करने में


19. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?

उत्तर :- 'एआईएल कक्षा में एकरसता जोड़ता है और सीखने को एक बोझिल प्रक्रिया बनाता है।'


20. निम्नलिखित में से कौन सा विद्यालय में स्थानीय कला और शिल्प को बढ़ावा देने में मदद नहीं करता है?

उत्तर :- चाक और मौखिक विधि का उपयोग करना


21. 'कला एकीकरण छात्रों की मानसिकता को व्यापक बनाता है और उन्हें विषयों के बीच बहु-विषयक कड़ी देखने में सक्षम बनाता है।'

उत्तर :- हां, एआईएल उन्हें विभिन्न विषयों के बीच बहु-विषयक संबंध दिखाता है।


22. कला समेकित शिक्षा को लागू करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा अनिवार्य है?

उत्तर :- कला समेकित शिक्षा शिक्षा शास्त्र पर एक शिक्षक की क्षमता निर्माण


23. निम्नलिखित में से कौन सा दृश्य कला के अंतर्गत नहीं आता है?

उत्तर :- रचनात्मक लेखन


24. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?

उत्तर :- आमतौर पर हमारे आस पास उपलब्ध सामग्रियों का उपयोग करके कला को एकीकृत किया जा सकता है।


25. निम्नलिखित में से कौन सा दृश्य कला श्रेणी के अंतर्गत नहीं आता है?

उत्तर :- नृत्य


26. 'शिक्षार्थी की कलाकृति उसके सामाजिक संदर्भों में जीवंतता लाती है।'

उत्तर :- सभी शिक्षार्थियों के लिए उपयुक्त


27. निम्न में से कौन सा प्रदर्शन कला के अंतर्गत नहीं आता है?

उत्तर :- मूर्ति बनाना


28. कला समेकित शिक्षा दृष्टिकोण किस में मदद नहीं कर सकता?

उत्तर :- सही उत्तरों को याद रखने में


29. कला एकीकृत शिक्षा किस को बढ़ावा नहीं देता है?

उत्तर :- सामग्री का सटीक संस्मरण


30. त्रि-आयामी मूर्तिकला शब्द का प्रयोग किसके लिए किया जाता है?

उत्तर :- जल रंग के साथ चित्रकारी


31. लोक दृश्य कलाओं में रंग प्राप्त करने का एक अपरंपरागत तरीका निम्नलिखित में से कौन सा है?

उत्तर :- क्रेयॉन


32. कला समेकित शिक्षा (एआईएल) एक शिक्षण-अधिगम मॉडल है जो निम्न पर आधारित है:

उत्तर :- सभी कला रूपों के माध्यम से सीखना


33. पाठ्यचर्या केंद्रित कला अवधारणाओं के________ में मदद करती है।

उत्तर :-स्पष्ट करने


34. कला समेकित शिक्षा दृष्टिकोणों में निम्नलिखित में से कौन-सी विधि उपयुक्त नहीं है?

उत्तर :- परीक्षा में बेहतर करने के लिए पाठ्यपुस्तक की सामग्री को याद रखना


35. 'एआईएल अपने दृष्टिकोण में प्रत्येक छात्र को उनकी सीखने की क्षमता, लिंग, जाति या उनकी सामाजिक-आर्थिक या सामाजिक सांस्कृतिक-पृष्ठभूमि के बावजूद समान स्थान और अवसर प्रदान 

उत्तर :- सभी विषयों के लिए मान्य


36. कला समेकित शिक्षा किसके द्वारा कार्यान्वित किया जा सकता है? 

उत्तर :-कोई भी शिक्षक


37. 'एप्रिशिएटिंग आर्किटेक्चर' शीर्षक वाली गतिविधि जुड़ी हुई है: 

उत्तर :- साहित्यिक कला के साथ


38. कला एकीकृत शिक्षा क्या है?

उत्तर :- कला को पाठ्यक्रम में अन्य विषयों के साथ जोड़ना


39. निम्नलिखित में से कौन सा कला एकीकृत शिक्षा का मूल सिद्धांत नहीं है?

उत्तर :- सीखना शिक्षक केंद्रित है।


40. कला समेकित शिक्षा दृष्टिकोण किसने मदद नहीं कर सकता? 

उत्तर :- सही उत्तरों को याद रखने में





*Nishtha Module 6 Answer Key*

*स्वास्थ्य और कल्याण उत्तरमाला*


1. निम्न में से कौन सा एक ही ह्रदय रोग है?

उत्तर :- मार्फन सिंड्रोम


2. स्वास्थ्य संबंधी फिटनेस में शामिल नहीं है: 

उत्तर :- संतुलन


3. किशोरावस्था में वृद्धि और विकास को प्रभावित करने वाले कारक कौन से हैं?

उत्तर :-जैविक, मनो-सामाजिक, सांस्कृतिक, सामाजिक-आर्थिक कारक


4. निम्नलिखित में से कौन हमें वास्तविक स्वरूप को अनुभव करने में मदद करता है? 

उत्तर :- प्राणायाम और ध्यान


5. निम्नलिखित में से कौन-सा योग अभ्यास भावात्मक प्रबंधन में मदद करता है? 

उत्तर :- यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार


6. संक्रामक रोगों के संचरण के विभिन्न तरीके क्या हैं?

उत्तर :- प्रत्यक्ष संचरण, बैक्टीरिया या वायरस संक्रमण, मिट्टी के साथ संपर्क


7. "वीएलसीपीसी" का क्या अर्थ है? 

उत्तर :- ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समितियाँ


8. बच्चों के संपूर्ण स्वास्थ्य की अच्छी देखभाल कैसे सुनिश्चित की जा सकती है?

उत्तर :- हाथ धोते रहें, छींकते समय मुंह और नाक को ढकें, स्वस्थ भोजन करें, अच्छी नींद ले और आराम करें।


9. भोजन हमारे शरीर के उचित पोषण और कार्य को कैसे सुनिश्चित करता है?

उत्तर :- पेशियों का निर्माण करके, शरीर की रक्षा करके, रोगों से लड़ने में मदद करके, ऊर्जा का भंडारण करके और संतुलित आहार लेकर


10. वे चार मुख्य कदम क्या है जिनका हमेशा आपातकालीन स्थितियों में पालन करने की आवश्यकता होती है? 

उत्तर :- सुरक्षित रहे, मूल्यांकन करें, प्राथमिक उपचार प्रदान करें, मदद करें।


11. 5 एफ की श्रृंखला क्या है जो संक्रमण का कारण बन सकती है?

उत्तर :- तरल, उँगलियाँ,  मक्खियाँ, खेत, फल


12. निम्नलिखित में से कौन-सा शरीर में स्थाई परिवर्तन है, जो नियमित शारीरिक व्यायाम के कारण नहीं होता है? 

उत्तर :- पेट के आकार में वृद्धि


13. हिंसा क्या है?

उत्तर :-किसी अन्य व्यक्ति को हुई कोई भी शारीरिक, भावनात्मक, मानसिक और यौन क्षति जिसके विरुद्ध कार्रवाई की गई है।


14. "पोक्सो" अधिनियम का क्या अर्थ है? 

उत्तर :- यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण अधिनियम


15. शारीरिक गतिविधियों की दैनिक आवश्यकता में लगने वाला कम से कम समय है :

उत्तर :- 30-40 मिनट


16. शारीरिक गतिविधियाँ मुख्य रूप से हमें किस से बचाती हैं? 

उत्तर :- गठिया


17. सूर्य नमस्कार से_______बेहतर होता है।

उत्तर :- रक्त परिसंचरण


18. हृदय और फेफड़ों की कार्यप्रणाली को कैसे सुधारा जा सकता है? 

उत्तर :- ऑक्सीजन की उपलब्धता में वृद्धि करके


19. निम्नलिखित में से कौन-सा मनुष्य के श्वसन में शामिल होता है? 

उत्तर :- डायाफ्राम


20. कोई व्यक्ति अच्छे स्वास्थ्य में रहने के लिए क्या उपाय कर सकता है?

उत्तर :- संतुलित आहार लेना और खाने की अच्छी आदतें, व्यक्तिगत और खाद्य स्वच्छता और हमारे चारों और साफ-सफाई बनाए रखना।


21. अवायवीय (एनारोबिक) व्यायाम क्या है? 

उत्तर :- थोड़े समय के लिए उच्च तीव्रता वाली गतिविधि


22. "शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए प्राथमिक चिकित्सा" किसके द्वारा विकसित किया गया था?

उत्तर :-राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण


23. फिट रहने के लिए प्रतिदिन योग के अलावा कितने समय तक शारीरिक व्यायाम करना चाहिए?

उत्तर :- 20-30 मिनट


24. अहिंसा किसके सिद्धांत में से एक है?

उत्तर :- यम


25. मीडिया के चार प्रमुख स्रोत हैं :

उत्तर :- टेलीविजन, रेडियो, समाचार पत्र, इंटरनेट


26. एक व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए वार्म अप करने के बाद प्रतिदिन कोई खेल कम से कम कितने समय खेलना चाहिए? 

उत्तर :- 30 मिनट


27. किशोरावस्था में स्वस्थ संबंधों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण कैसे विकसित किया जा सकता है? 

उत्तर :- उनसे बात करके और उनकी चिंताओं को समझ कर


28. किशोरों का आयु वर्ग क्या है?

उत्तर :- 10-19 वर्ष


29. _______एक अपेक्षाकृत नया मीडिया मंच है जिसने हमारी दुनिया में क्रांति ला दी है। 

उत्तर :- इंटरनेट


30. एचआईवी का क्या अर्थ है? 

उत्तर :- मानव प्रतिरक्षा-न्यूनता वायरस


31. निम्न में से कौन-सा विकल्प खेल खेलने के लाभ के रूप में स्वीकार्य नहीं है? 

उत्तर :- आँखों की दृष्टि में सुधार करता है।


32. एचआईवी निम्नलिखित में से किस क्रियाकलाप के माध्यम से संचरित होता है?

उत्तर :- एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति के साथ असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुई संक्रमित रक्त


33. किन दो सिद्धांतों को सार्वभौमिक आचार संहिता माना जाता है? 

उत्तर :- यम और नियम


34. _______का तात्पर्य ऑनलाइन सुरक्षित होने की प्रक्रिया से है।  

उत्तर :- साइबर सुरक्षा


35. शरीर की ऊँचाई बढ़ाने के लिए कौन सा आसन काम करता है?

उत्तर :- वृक्षासन


36. निम्नलिखित में से कौन-सा समूह भावात्मक हिंसा के अंतर्गत आता है?

उत्तर :- धमकाना, दुर्व्यवहार करना, अपमान करना, डराना


37. किशोरावस्था से संबंधित विभिन्न मुद्दे और सरोकार क्या है? 

उत्तर :- वृद्धि और विकास, आत्म-सम्मान और आत्म-अवधारणा, चिंता और अवसाद, पोषण संबंधी आवश्यकताएँ और किसी भी प्रकार का उत्पीड़न


38. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संकटग्रस्त बच्चों के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी एक हेल्पलाइन है?  

उत्तर :- चाइल्डलाइन 1098


39. हमारा संविधान दिव्यांगों के प्रति संवेदनशीलता का विकास करना कैसे सुनिश्चित करता है? 

उत्तर :- समानता का अधिकार प्रदान करके


40. आपात स्थिति में निम्नलिखित में से किस चीज से बचना चाहिए?

उत्तर :- भूख या प्यास के कारण होने वाली परेशानी से बचने के लिए उन्हें कुछ खाने या पीने को दें।

*Nishtha Module 5 Answer Key*

*माध्यमिक स्तर के शिक्षार्थियों को समझना उत्तरमाला*


1. मार्गदर्शन में चार मुख्य चरण शामिल है, लक्ष्य निर्धारण, हस्तक्षेप और?

उत्तर :- चिंताओं को विस्तार से तलाशना


2. मार्गदर्शन एवं परामर्श का कार्य किशोरों की सहायता करना है- 

उत्तर :- उनके विकासात्मक परिवर्तनों को समझने में


3. निम्नलिखित में से कौन किशोरों की महत्वपूर्ण आवश्यकता व में से एक है?

उत्तर :-  व्यक्तिगत पहचान को आकार देना और संबंधों को विकसित करना


4. शिक्षक का अपने विद्यार्थियों पर गहरा प्रभाव पड़ता है-

उत्तर :-  उनके व्यक्तिगत-सामाजिक गुण प्रदर्शित करने में


5. _______विद्यालय में मार्गदर्शन और परामर्श उपागम का एक महत्वपूर्ण कार्य है।

उत्तर :- विद्यार्थियों की मानसिक भलाई


6. समीर 7वीं कक्षा में है। पिछले दो महीनों से, उसके शिक्षक ने देखा कि वह अक्सर कक्षाओं में अनुपस्थित रहता है और यदि वह उपस्थित भी होता है तो वह कक्षा में अलग अलग दिखाई पड़ता है।

उत्तर :-  व्यक्तिगत केस योजना


7. एरिक एरिकसन के मनो-सामाजिक विकास के सिद्धांत के अनुसार जीवन के इन वर्षों के दौरान एक व्यक्ति में स्वतंत्रता की बढ़ती भावना और व्यक्तिगत पहचान को आकार देने की भावना होती है।

उत्तर :- दूसरों, सबसे महत्वपूर्ण रूप से उनके सहपाठियों के साथ सामाजिक संपर्क


8. निम्न में से कौन-सा मार्गदर्शन और परामर्श उपागम का उद्देश्य नहीं है?

उत्तर :-  शारीरिक शक्ति का निर्माण करना


9. निम्न में से लॉरेंस कोलबर्ग का नैतिक विकास का सिद्धांत क्या सुझाता है?

उत्तर :- सामाजिक मानदंड और नियम किशोरों के नैतिक निर्णय को नियंत्रित करते हैं।


10. वह क्या है जो विद्यार्थियों को भावनात्मक और सामाजिक समायोजन की समस्या से निपटने में मदद करने के लिए आवश्यक है जिसका विद्यार्थियों को सामना करना पड़ता है? 

उत्तर :- व्यक्तिगत-सामाजिक मार्गदर्शन


11. किशोरावस्था में विद्यार्थी अपने जीवन में कैरियर के महत्व को महसूस कर रहे हैं। आपको क्या लगता है कि उनके लिए कह दे कि महत्वपूर्ण जरूरत क्या है?

उत्तर :-  उपयुक्त विकल्प बनाना


12. मार्गदर्शन-प्रवृत्त कमियों के रूप में शिक्षकों की भूमिका को सुविधाजनक बनाने के लिए, क्या विकसित करने की आवश्यकता है? 

उत्तर :-  स्वयं के प्रति जागरूकता


13. एक लड़की जो अपनी पढ़ाई में कठिनाई का सामना कर रही है जैसे कि खराब समय प्रबंधन, शिथिलता आदि, वह______जा सकती है-

उत्तर :- शैक्षिक मार्गदर्शन के लिए


14. किशोरों में सहपाठी-प्रभाव के बारे में क्या सच है? 

उत्तर :-  यह सकारात्मक या नकारात्मक हो सकता है।


15. शरीर छवि एक महत्वपूर्ण मुद्दा है जिसका किशोरों को सामना करना पड़ता है। अपने शरीर को लेकर असहज या शर्मिंदा होने की भावना के साथ साथ इसका परिणाम क्या होता है? 

उत्तर :-  कम आत्मविश्वास और घटिया आत्मसम्मान


16. सुधा को लगातार अपने दोस्तों की ओर से उसकी शक्ल-सूरत के बारे में टिप्पणियों का सामना करना पड़ रहा है और वे उसे कभी-कभी चिढ़ाते हैं। सुधा इनमें से किस समस्या का सामना कर रही है?

उत्तर :- प्रताड़ना


17. इजान 11वीं कक्षा का विद्यार्थी है उसकी मां ने हाल ही में उसके व्यवहार में कुछ बदलाव देखे। वह अपना अधिकांश समय व्यायामशाला में बिताता है दिन में केवल एक बार खाता है।

उत्तर :- शरीर-छवि


18. निम्नलिखित में से कौन सक्रिय श्रवण का भाग है?

उत्तर :- आँख से संपर्क करना, सिर हिलाना और स्पष्टीकरण मांगना


19. इनमें से कौन परामर्श के लिए सही है?

उत्तर :-  इसके लिए प्रशिक्षित पेशेवर की आवश्यकता होती है।


20. मीरा 8वीं कक्षा की विद्यार्थी है। वह लगातार अपने रूप रंग को लेकर इतनी चिंतित रहती है कि उसने रात में खाना बंद कर दिया और प्राय नाश्ता करना भी छोड़ दिया। वह खुद को सामाजिक कार्यक्रमों में

उत्तर :- शरीर-छवि


21. ईमानदारी, सुनने की क्षमता और दूसरों के साथ व्यवहार करते समय सकारात्मक संबंध रखना कुछ ऐसे महत्वपूर्ण गुण हैं जो एक मार्गदर्शक-चित शिक्षक के पास_______होने चाहिए।

उत्तर :- दूसरों के साथ संबंध स्थापित करने के लिए


22. इनमें से कौन प्रभावी संचार में बाधा है?

उत्तर :- ध्यान देने के कौशल की कमी


23. एक किशोर_______के कारण बार-बार मनोदशा परिवर्तन का अनुभव करता है- 

उत्तर :- शरीर में परिवर्तन


24.  'ध्यान देना' विद्यालय में मार्गदर्शन का एक महत्वपूर्ण चरण है। यह एक महत्वपूर्ण कौशल है जहां शिक्षक-

उत्तर :-  मौखिक और गैर मौखिक संकेतों को सुनते हैं।


25. लक्ष्य-निर्धारण मार्गदर्शन की प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण चरण है। निम्नलिखित में से कौन हस्तक्षेप की योजना बनाते समय लक्ष्य-निर्धारण के लिए महत्वपूर्ण है?

उत्तर :- लक्ष्य यथार्थवादी होना चाहिए


26. इनमें से कौन सी विशेषता किशोर शिक्षार्थियों के लिए विशिष्ट नहीं है?

उत्तर :- स्वास्थ्य के मुद्दे


27. सहपाठी-प्रभाव के लिए कौन-सा सही  है? 

उत्तर :-  यह सकारात्मक या नकारात्मक हो सकता है।


28. सकारात्मक संबंध एक महत्वपूर्ण गुण है जिसे शिक्षक को________अवश्य प्रदर्शित करना चाहिए-

उत्तर:- विद्यार्थियों के साथ सही मायने में संबंध बनाने के लिए


29. शैक्षिक मार्गदर्शन________प्रक्रिया है।

उत्तर:- विद्यार्थियों को सर्वोच्च शैक्षिक विकास तक पहुंचने में सहायता करने की


30. कक्षा में मार्गदर्शन और परामर्श उपागम के प्रभावी संचालन के लिए कौन सा आवश्यक है?

उत्तर :-  एक भरोसेमंद और देखभाल करने वाले शिक्षक-विद्यार्थी संबंध स्थापित करना


31. कैरेन, एक 17 वर्षीय लड़का, कभी-कभी अपने माता-पिता के साथ बहस करता है क्योंकि वह अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखने जाना चाहता है। वह घर भी देर से आता है उसके माता-पिता चिंतित है। 

उत्तर:- एक किशोर स्वायत्तता प्राप्त करना चाहता है


32. सहपाठी-दबाव के लिए कौन सा सही है?

उत्तर:-  सहपाठी-दबाव से निपटने में मुखर होना चाहिए


33. परामर्श सेवार्थी को सशक्त बनाने की प्रक्रिया है-

उत्तर:-  व्यक्तिगत, सामाजिक या मनोवैज्ञानिक समस्या को हल करने के लिए


34. ऐसी गतिविधियों में संलग्न होने की प्रवृत्ति जिसमें हानिकारक या खतरनाक होने की संभावना होती है, कहलाती है- 

उत्तर:-  जोखिम लेने वाला व्यवहार


35. मार्गदर्शन प्रेरक शिक्षक वह होता है जो-

उत्तर:-  किसी व्यक्ति के विश्वासों, भावनाओं और विचारों में परिवर्तन को सुगम बनाने के योग्य होता है।


36. विद्यालयों में व्यवसायिक मार्गदर्शन का उद्देश्य है- 

उत्तर:- करियर चुनने में समझदारी से निर्णय लेना


37. आत्म जागरूकता मार्गदर्शन प्रबल व्यक्ति का एक गुण है। यह आपकी मदद करता है- 

उत्तर:- अपनी ताकत और कमजोरियों को पहचानने में


38. शैक्षिक मार्गदर्शन का उद्देश्य है-

उत्तर :- विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक चिंताओ में सहायता करना


39. विकासात्मक परिवर्तन होते हैं जिनसे एक माध्यमिक विद्यालय गुजरता है। इन विकासात्मक परिवर्तनों में_______ परिवर्तन शामिल नहीं है।

उत्तर:- आर्थिक


40. सहपाठी-दबाव शिक्षार्थियों को कौन सा प्रयास करने के लिए प्रभावित कर सकता है?

उत्तर :- अजीबोगरीब केशविन्यास रखने का