Tuesday, March 19, 2024
Thursday, January 25, 2024
गणतंत्र दिवस पर मंच संचालन स्क्रिप्ट Anchoring Script on Republic Day
नमस्कार दोस्तों गणतंत्र दिवस पर मंच संचालन की स्क्रिप्ट आपकी सुविधा के लिए उपलब्ध कराई जा रही है।
लिंक पर क्लिक करके आप इसे डाउनलोड कर लीजिए।
धन्यवाद
https://drive.google.com/file/d/1M1eZVTb9G0c7UshgzHdx1GxYB35HJzp8/view?usp=drivesdk
#गणतंत्र दिवस पर मंच संचालन कैसे करें
# manch sanchalan script on republic day
# manch sanchalan script on independence day
Monday, April 24, 2023
GPA में संशोधन कैसे करें GPA 2023 me correction kaise karen
राजस्थान - सरकार
निदेशालय, राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग
'बीमा भवन' जयसिंह हाईवे, बनीपार्क, जयपुर-302016
क्रमांकःप.128/कम्प/जीआईएस मॉड्यूल / 2020/13-50 दिनांक :-
10.04.2023
संयुक्त/ उप / सहायक निदेशक, राज्य बीमा एवं प्रानि विभाग,
समस्त जिला कार्यालय |
विषयः- वर्ष 2023-24 के सामूहिक व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा (जीपीए) के श्रेणी के विकल्प / प्रपोजल फॉर्म ऑनलाईन सबमिट किये जाने के सम्बन्ध में ।
महोदय,
क्रमांकःप.128/कम्प / जीआईएस मॉड्यूल / 2020 / 51-60 दिनांक
:- 10.04.2023
प्रतिलिपि निम्न को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित हैं:-
1. निजी सचिव, निदेशक, राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग, मुख्यालय, जयपुर ।
2. अतिरिक्त निदेशन, जीआईएस,राज्य बीमा एवं प्रानि विभाग, वित्त भवन, जयपुर |
3. अतिरिक्त निदेशक, राज्य बीमा एवं प्रानि विभाग, समस्त संभाग कार्यालय को प्रेषित कर लेख है कि उपरोक्त निर्देशों की पालना सुनिश्चित करावें ।
4. सिस्टम एनालिस्ट, मुख्यालयको विभागीय वेबसाईट पर अपलोड करने हेतु प्रेषित है|
Wednesday, April 05, 2023
समूह दुर्घटना बीमा आवेदन कैसे करें GPA Proposal Kaise Bhare
*प्रश्न:- SSO ID पर SIPF NEW से GPA प्रपोजल कैसे सबमिट करें ?*
*उत्तर :- सर्वप्रथम https://sso.rajasthan.gov.in वेबसाइट को ओपन करें। यहां होम पेज पर आपको बहुत सारे ऑप्शन मिलते हैं जिसमें SIPF NEW पर क्लिक करें।*
2. यहां होम पेज पर जो मैसेज प्रदर्शित होता है, उसे पढ़कर क्लोज कर दे।
*3. SIPF NEW ओपन होने के बाद दाई और के ऑप्शन में से लास्ट ऑप्शन GPA पर क्लिक करें।*
*4. इसमें GPA प्रपोजल पर क्लिक करें।*
*5. यहां आपकी बेसिक डिटेल प्रदर्शित होगी जिन्हें एक बार जांच लें।*
*6. पॉलिसी पीरियड 2023-24 लिखा हो चेक कर ले।*
*7. इसके नीचे GPA प्रीमियम सेलेक्ट करना है,जिसकी स्लैब निम्नानुसार है:-*
1. 350 - 05 लाख बीमाधन
2. 700 - 10 लाख बीमाधन
3. 1400 - 20 लाख बीमाधन
4. 2100 - 30 लाख बीमाधन
*8. जो स्लैब आप सेलेक्ट कर देंगे वह नीचे GPA प्रीमियम व TOTAL AMOUNT में भी प्रदर्शित हो जाएगी।*
*9. यदि कोई बीमारी है तो मैसेज बॉक्स पर ☑ करें और नीचे बीमारी वाले अंग को ☑ करें। Are you currently suffering from disability of any organ, अन्यथा मैसेज बॉक्स पर ☑ नहीं करें।*
*10. नीचे नॉमिनी डीटेल्स प्रदर्शित होंगे उसमें एडिट के बटन से नॉमिनी को जितना परसेंट शेयर देना चाहते हैं वह दें।*
*Note : NOMINEE को SHARE देना ना भूलें।*
*11. लास्ट में Submit with aadhar ऑप्शन पर क्लिक करें, जिससे आपको एक आधार ओटीपी प्राप्त होगा इसे FILL करें। FILL करते ही प्रिंट सामने आ जाएगा। प्रिंट ऑप्शन शो नहीं हो तो स्क्रीन को कंट्रोल - से छोटा करें और प्रिंट के बाद प्रिंट क्लोज कर दें।*
*NOTE : आधार सरवर या SIPF सर्वर के कारण ओटीपी या प्रिंट में समस्या हो सकती है तो बाद में ट्राई करें।*
*Note : गत वर्ष ऑन लाइन सबमिट किये गए GPA प्रस्ताव में राशि अथवा नॉमिनी में कोई परिवर्तन नही करना हो तो इस वर्ष नये GPA प्रस्ताव को ऑन लाइन सबमिट करने की आवश्यकता नही है। ऐसे मामलों में गत वर्ष के GPA प्रस्ताव की हार्ड कॉपी DDO साहब को प्रस्तुत कर देवे।*
Sunday, October 23, 2022
आज का प्रेरक प्रसंग Prerak Prasang
आज का प्रेरक प्रसंग
!! सच्चा सुख और आनंद !!
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
पुराने समय में संत गाँव के लोगों को प्रवचन देते थे, भिक्षा मांगकर अपना जीवन यापन करते थे। एक दिन गाँव की महिला ने एक संत के लिए खाना बनाया। जब संत उस महिला के घर खाना खाने गए, तो उस महिला ने पूछा की महाराज हमें जीवन में सच्चा सुख और आनंद कैसे मिल सकता है? इस पर संत ने कहा की इसका जवाब हम आपको कल देंगे।
अगले दिन उस महिला ने संत के लिए खीर बनाई, क्योकि वह महिला उन संत से सुख और आनंद के बारे में प्रवचन सुनना चाहती थी।
उसके बाद संत आये और उन्होंने भिक्षा के लिए उस महिला को आवाज दी। महिला संत के लिए खीर लेकर बाहर आई। संत ने खीर लेने के लिए अपना कमंडल आगे किया। महिला खीर डालने ही वाली थी की उसकी नजर कमंडल के अन्दर पड़ी। तो उसने संत से कहा की महाराज आपका कमंडल तो गंदा है, इसमें कचरा पड़ा है। इस पर संत ने कहा- हां कमंडल गंदा है, लेकिन आप खीर इसमें ही डाल दो। महिला ने कहा- नहीं महाराज, ऐसे तो खीर ख़राब हो जाएगी।
आप ऐसा कीजिये ये कमंडल मुझे दीजिये, मैं इसे धोकर साफ कर देती हूं। इस पर संत ने पूछा की मतलब जब तक कमंडल साफ नहीं होगा तो आप इसमें खीर नहीं देगी। उसके बाद महिला ने कहा- जी महाराज, मैं इसे साफ़ करने के बाद इसमें खीर दे दूंगी। तब संत ने कहा की ठीक इसी तरह जब तक हमारे मन में लोभ, क्रोध, मोह, और काम जैसे बुरे विचारो की गंदगी है, तो हम उसमें अच्छे उपदेश कैसे डाल सकते हैं? अगर ऐसे मन में उपदेश डालेंगे तो अपना असर नहीं दिखा पाएंगे।
इसलिए अच्छे उपदेश सुनने के लिए मन को शांत और पवित्र करना चाहिए। तभी हम ज्ञान की बातें सीख सकते है। शांत और पवित्र मन वाले ही सच्चे सुख और आनंद की प्राप्ति कर पाते हैं।
शिक्षा:-
जब हम अपने मन को शांत और पवित्र बना लेंगे तब हमें जीवन का सच्चा सुख और आनंद की प्राप्ति होगी।
जल्द होंगे तृतीय श्रेणी शिक्षकों के ट्रांसफर third grade transfer news
*जल्द होंगे तृतीय श्रेणी शिक्षकों के ट्रांसफर
राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के बैनर तले शहीद स्मारक जयपुर में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर 19 अक्टूबर से जारी आमरण अनशन कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास से मिले आश्वासन के बाद शनिवार को समाप्त कर दिया गया। संघ की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 4 वर्षों से शिक्षा विभाग में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के अलावा सभी के स्थानांतरण किए जा रहे हैं। सरकार 47500 की नई भर्ती फरवरी में करने जा रही है। शिक्षकों को आशंका थी कि 47500 की भर्ती की विज्ञप्ति जारी होने के साथ ही स्थानांतरण के रिक्त पद भर दिए जाएंगे जिस पर जो 85 हजार शिक्षक आवेदन के लिए स्थानांतरण कर चुके हैं, उनको स्थानांतरण का लाभ नहीं मिलेगा। प्रतापसिंह खाचरियावास ने आश्वासन दिया गया कि प्रधानाचार्य व व्याख्याता की बची हुई सूचियां निकलने के बाद तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण खोल दिए जाएंगे। हमारे सभी मंत्री व विधायक स्थानांतरण खोलने के समर्थन में है।
जिलेवार रिक्तियां घोषित करने से पूर्व स्थानांतरण कर दिए जाएंगे। किसान नेता राजाराम मील व गजेंद्र सिंह राठौड़ ने पांचों अनशनकारी सुनील मेहला, सूरजभान, बृजलता, मोहिनी सैनी, रेणुका को नारियल पानी पिलाकर अनशन तुड़वाया। राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष गिरिराज शर्मा ने राजस्थान सरकार का धन्यवाद देते हुए चेतावनी दी कि अगर सरकार 15 दिन में स्थानांतरण प्रक्रिया प्रारंभ नहीं करती है तो इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।आगामी दिनों में सरकार कोई निर्णय नहीं लेती है तो फिर से शिक्षक आंदोलन करेंगे। प्रदेश प्रवक्ता रनजीत मीणा ने बताया कि महेश चौधरी, भूपेंद्र मीणा, भगवान सिंह ,मनोहर राजपूत, मनीष सोनी, दिनेश परेवा, ललित भाटिया उपस्थित रहे।
Saturday, October 22, 2022
Rajasthan Free Tablet Yojana 2022
Rajasthan Free Tablet Yojana 2022 :
राजस्थान सरकार दे रही सभी विद्यार्थियों को फ्री स्मार्ट टेबलेट 3 साल की इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ
राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के राज्य स्तरीय आयोजन में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा फ्री टेबलेट योजना की गई।
इस घोषणा के अनुसार बोर्ड परीक्षा वाली 8वीं, 10वीं एवं 12वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर हर कक्षा के पहले 9,300 बच्चों को स्मार्ट टैबलेट 3 साल की निशुल्क इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ दिए जाएंगे। मुख्यमंत्रीजी ने बताया कि पिछले कार्यकाल में हमारी सरकार ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए थे जिससे बालकों को आईटी की शिक्षा मिल सके । पूर्ववर्ती सरकार ने इस योजना को बन्द कर दिया था। युवाओं के हित में हम पुनः इस योजना को शुरू कर रहे हैं। बीते 3 वर्षों में कोविड के कारण इनका वितरण नहीं हो सका इसलिए करीब 93,000 बच्चों को इस वर्ष टैबलेट वितरित किए जाएंगे। इसकी जानकारी राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके जानकारी दी।।
राजस्थान फ्री टेबलेट योजना 2022 के प्रमुख उद्देश्य
राजस्थान सरकार द्वारा फ्री टेबलेट योजना की शुरुआत विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए की गई है। इस योजना के कारण राजस्थान की साक्षरता दर में भी वृद्धि होगी । जो कक्षा आठवीं दसवीं और बारहवीं बोर्ड में अच्छे अंक लाएंगे उनको फ्री स्मार्ट टेबलेट के साथ ही साल की इंटरनेट कनेक्टिविटी भी दी जाएगी । इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी विद्यार्थियों को उनके माता-पिता पढ़ने का प्रयास करेंगे ताकि अच्छे अंक लाकर बेटा भी इसमें टेबलेट का विजेता बन सके ।
Rajasthan Free Tablet Yojana 2022,Rajasthan Free Tablet Scheme 2022,Rajasthan Free Tablet Yojana , How to apply online Rajasthan Free tablet yojana, Rajasthan Free Tablet Yojana 2022, Rahasthan Board Free Tablet Scheme ,CM Free Tablet Yojana 2022,CM Free Tablet Scheme 2022,CM Free Tablet Yojana , How to apply online CM Free tablet yojana, CM Free Tablet Yojana 2022,Mukhyamntri Free Tablet Yojana 2022,Mukhyamntri Free Tablet Scheme 2022,Mukhyamntri Free Tablet Yojana , How to apply online Mukhyamntri Free tablet yojana, Mukhyamntri Free Tablet Yojana 2022, Rajasthan Board Free Tablet Scheme, Rajasthan Board Free Tablet Scheme,


