Wednesday, October 19, 2022

FD या RD में किस में करें निवेश! कौन सा है बेस्ट ऑप्शन FD VS RD in Hindi

                                                   
                                                           RD vs FD in Hindi

                          FD और RD को लेकर न हों कंफ्यूज, दो मिनट में जानिए दोनों में अंतर

                  अपने पैसे को डबल करने के लिए RD या FD? जानिए कौन सा ऑप्शन है ज्यादा सही

                FD vs RD: एफडी और आरडी में निवेश को लेकर हो रही है उलझन? समझें कौन सा विकल्प है बेहतर


RD vs FD in Hindi


In this post:-

अपने पैसे को डबल करने के लिए RD या FD? जानिए कौन सा ऑप्शन है ज्यादा सही

FD और RD को लेकर न हों कंफ्यूज, दो मिनट में जानिए दोनों में अंतर

FD vs RD: एफडी और आरडी में निवेश को लेकर हो रही है उलझन? समझें कौन सा विकल्प है बेहतर

FD और RD में से किसी एक को चुनने में अगर दिक्कत आ रही है, तो आपको सबसे पहले अपनी जरूरतों को समझना होगा. अपने फाइनेंशियल गोल्स को ध्यान में रखते हुए आप सही विकल्प को चुनाव कर सकते हैं.

 

परिचय

Introduction

( what are FD and RD depsit options)

 

जीवन में हर समझदार व्यक्ति पैसे कमाने के साथ- साथ उसकी सेविंग के महत्व को भी समझता है| हर कोई चाहता है कि वो अपनी आय के हिस्से से अच्छी बचत कर सके, जिसे बाद में जरूरत पड़ने पर उपयोग किया जा सके| वह अपने पैसों को ऐसी जगह सेव करना चाहता है जिसमें पैसा सिक्योर रहने के साथ-साथ जल्द ही ग्रो करे और भविष्य में उसे ज्यादा से ज्यादा रिटर्न मिल सकें|

इसके लिए बाजार में अनेक प्रकार के प्रोडक्ट मौजूद  हैं, जैसे FD (Fixed Deposit), RD (Recurring deposit), एलआईसी, शेयर, म्यूच्युअल फंड आदि इनमें शामिल हैं, जिनमें निवेश करके आप बचत कर सकते हैं। हालांकि, बाजार में मौजूद कई प्रोडक्ट्स ऐसे हैं, जिनमें निवेश करने पर रिटर्न से जुड़ा खतरा भी रहता है।

इसलिए देश में एक बड़ा वर्ग है ऐसा है जो किसी जोखिम वाले ऑप्शन्स में निवेश करने के बजाए बैंकों में पैसे रखना ज्यादा पसंद करता है | वैसे तो बैंक में भी आप पैसे अलग-अलग तरह से निवेश कर सकते हैं| लेकिन, FD  (Fixed Deposit) और RD (Recurring Deposit) सबसे कॉमन ऑप्शन में से एक हैं| यह बाजार जोखिमों से अलग होते हैं और आपको अच्छे रिटर्न भी देने में मदद करते हैं|

लेकिन अधिकांश व्यक्ति FD  और RD में निवेश करने को लेकर कंफ्यूजन में रहते है | अगर आप भी FD  और RD को लेकर कंफ्यूजन में हैं तो आज हम आपका कंफ्यूजन दूर करने की कोशिश करेंगे| इस वीडियो में हम आपको FD  और RD से जुड़े सभी महत्वपूर्ण फैक्ट बताएँगे और दोनों की तुलना करेंगे , जिसके बाद आप खुद समझ जाएंगे कि FD  और RD में क्या अंतर है| साथ ही आप अपने फंड और अपनी जरूरत के आधार पर सही ऑप्शन का चयन कर पाएंगे|

 




FD vs RD

 

तो आज के इस article में हम निम्न बिन्दुओं पर चर्चा करेंगे:-

1. FD और RD दोनों क्या है? (What is FD and RD?)

2. FD और RD दोनों में से किसमें पैसा Invest करना चाहिए| (Where to invest?)

3. दोनों में से कौन बेहतर है ? (Which is better?)

4. किसमें ज्यादा ब्याज मिलेगा? ( Where to get High Interest?)

5. दोनों में से कौनसा विकल्प अधिक सुरक्षित है? (Which is safe?)

 

 

(A)  FD क्या है?

       (What is FD? What is fixed deposit?)

 

FD का पूरा नाम होता है Fixed Deposit| FD में One Time investment करना होता है| एक ही बार किसी lumpsum amount को इसमें जमा किया जाता है|

 

उदाहरण के लिए मान लीजिए आपके पास 20 हजार रूपये extra amount है| और उसे आप एक ही बार invest करना चाहते है तो आप FD को चुन सकते है, इसमें आपको ये पता रहता है कि आपके पास कितनी राशी है और इसे आप कितने साल के लिए invest करना चाहते है साथ में आपको ये भी पता रहता है कि आपको कितना interest आपको मिलने वाला है| और कितने वर्षों के बाद कितनी mature amount आपको मिलने वाली है| ये सारी बातें आपको पहले से पता होती है| इनमें कोई भी बदलाव नही होते है| आपने अगर एक बार FD कर दी है तो वो fix हो जाएगी अब बैंक द्वारा interest rate बढाई जाये या घटाई जाये FD में कोई बदलाव नहीं होने वाले है|

 

          FD एक ऐसा Saving Instrument है, जिसके तहत निश्चित अवधि के लिए जमा किए गए पैसे पर ब्याज मिलता है और जब अवधि पूरी हो जाती है, तो Deposit amount मैच्योर हो जाती है और आपको इसे वापस कर दिया जाता है| निवेशकों के पास FD में संचयी (Cumulative) और गैर-संचयी ब्याज (Non-Cumulative) ऑप्शन में से चुनने का विकल्प होता है| संचयी ब्याज FD में, आपको मैच्योरिटी पर Principal और Compounded Interest है और वहीं, गैर-संचयी FD में, आपके पास नियमित अंतराल जैसे मासिक, त्रैमासिक आधार पर ब्याज प्राप्त करने का विकल्प होता है|

आमतौर पर, ऐसे निवेशक जो युवा हैं और जिनके पास आय के अन्य स्रोत हैं, वे संचयी FD पसंद करते हैं| इसके अलावा, senior citizons या ऐसे लोग जो रिटायरमेंट के बाद नियमित इनकम चाहते हैं, वे regular interest के लिए गैर-संचयी FD पसंद करते हैं|

अगर आपके पास एकमुश्त राशि है और कम जोखिम के साथ रिटर्न हासिल करने के लिए उन्हें निवेश करना चाहते हैं, तो FD आपके लिए एक अच्छा विकल्प है| आप बड़े बैंकों में पैसा जमा कर सकते हैं जहां पैसे सुरक्षित होते हैं और रिटर्न भी ठीक-ठाक मिल जाता है| आप ऐसे छोटे बैंकों में भी निवेश कर सकते हैं, जो अच्छा रिटर्न देते हैं, हालांकि इन्हें कम सुरक्षित माना जाता है.

 

 

 

 (B) RD क्या है?

(What is RD? What is recurring deposit?)

 

अब बात करते है RD की| RD का पूरा नाम होता है Recurring Deposit | इसमें आपको हर महीने एक fixed amount जमा करवानी होती है| आइए इसे भी एक उदाहरण से समझते है|

मान लीजिए कि आपको लगता है कि आप हर महीने 1000 रूपये बचा लेते है और इन 1000 रूपये को आने वाले पांच वर्षों तक invest करना चाहते है| तो अब आपको ये 1000 रूपये हर महीने RD खाते में पांच वर्षों तक जमा करने होंगे| इस तरह से आप पांच वर्षों में 1000 रूपये के हिसाब से कुल 60,000 रूपये जमा कर लेते है| (1000x12x5=60,000)

          RD में भी आपको interest rate पहले से पता होती कि क्या rate of interest रहेगी और पांच वर्षों बाद कितनी matured amount आपको मिलने वाली है|

यानी RD एक fixed interest और  fixed tenure के लिए monthly saving instrument हैं| FD की तरह, RD पर भी आपको पूरे Tenure में वही ब्याज मिलता है, जिस पर कार्यकाल की शुरुआत में सहमति होती है| हालांकि, FD के विपरीत, RD निवेशकों को किस्तों में बचत करने की अनुमति देता है| इसका मतलब यह है कि आपको हर महीने आपके द्वारा निश्चित की गई राशी आपको जमा करवानी होती है या फिर आपके बैंक अकाउंट से हर महीने एक निश्चित राशि काट ली जाती है|

 

 

(C) FD और RD में क्या अंतर है?

 

Difference between fixed deposit and recurring deposit
difference between fd and rd
recurring deposit vs fixed deposit
difference between fixed deposit and recurring deposit               

 

(i) जमा की जाने वाली राशी के आधार पर अंतर:-

FD  और RD के बीच अंतर की बात करें तो दोनों में सबसे बड़ा अंतर है यह है कि FD  में आप एकमुश्त पैसा जमा कर सकते है जबकि RD में ऐसा संभव नहीं है। RD में किश्तों में पैसा जमा किया जाता है। अगर आपके पास एकमुश्त पैसा है, और इसे आप निवेश करना चाहते हैं तो ऐसे में आप सुरक्षित रिटर्न के लिए FD  को विकल्प चुन सकते हैं। हालांकि, अगर आपको थोड़ा-थोड़ा पैसा किस्तों में जमा करना है तो आप इसके लिए RD का विकल्प चुन सकते हैं। इससे आपको पैसा भी जमा हो जाएगा और जमा पैसों पर आपको ब्याज भी मिलेगा।

 

(ii) जमा अवधि के आधार पर अंतर:-

 दूसरे बड़े अंतर की बात करें तो आपको बता दे कि FD  में 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए invest किया जा सकता है,  जबकि RD में 6 महीने से 10 साल तक की अवधि में निवेश करने का विकल्प होता है।

 

(iii) न्यूनतम जमा राशी के आधार पर अंतर:-  बात करें न्यूनतम Invest की तो आपको बता दे कि अलग अलग बैंकों में इसके सम्बन्ध में अलग अलग नियम हो सकते है| परन्तु वर्तमान में (अक्तूबर 2022) SBI में FD के लिए न्यूनतम राशी 1000 रूपये है और इसे कम से कम 07 दिनों के लिए invest करना जरुरी है परन्तु RD में न्यूनतम राशी की सीमा 100 रूपये है और कम से कम 01 वर्ष के लिए जमा करवाना जरुरी है|  

 

(iv) Interest Rate के आधार पर अंतर:-:-

          ( What is current interest rate of FD?      ( What is current interest rate of RD?)

 

तुलनात्मक रूप से फिलहाल FD  के मुकाबले RD में ज्यादा इंटरेस्ट रेट मिलता है। RD में ब्याज तिमाही या फिर मासिक आधार पर जबकि FD  में मेच्योर होने पर ब्याज मिलता है। ब्याज दर की भी अगर हम बात करें तो investment period के अनुसार FD और RD दोनों की ब्याज दरें अलग अलग रहती है| वर्तमान में (अक्तूबर 2022) SBI में FD के लिए ब्याज दरों की बात करें तो (02 करोड़ से कम राशी के लिए) निम्न प्रकार से ब्याज दर निर्धारित है :-

SBI Bank FD Rates 2022 (Below 2 Crores)

·         7 days – 45 days. 3.00%  to 3.50%

·         46 days – 179 days. 4.00% to 4.50%

·         180 days – 210 days. 4.65% to  5.15%

·         211 days – 364 days. 4.70% to 5.20%

·         1 year – 1 year 364 days. 5.60% to 6.10%

·         2 years – 2 years 364 days. 5.65% to 6.15%

·         3 years – 4 years 364 days. 5.80% to 6.30%

·         5 years – 10 years. 5.85%  to 6.65%

 

परन्तु RD के लिए वर्तमान में (अक्तूबर 2022) SBI में निम्न प्रकार से ब्याज दर निर्धारित है :-

·         01 वर्ष तक के लिए                                                   5.6%

·         01 वर्ष से अधिक परन्तु 02 वर्ष 11 माह  तक               5.65%

·         03 वर्ष से अधिक परन्तु 05 वर्ष तक                            5.80%

·         05 वर्ष तक से अधिक                                                5.85%

 

(v) राशी जमा करने के तरीके के आधार पर अंतर:-

FD में जहां आपको एक बार पैसे जमा कराने होते हैं, उसके बाद किसी तरह का कोई झंझट नहीं रहता, वहीं RD में आपको लगातार (Monthly) पैसे देने पड़ते हैं| दोनों ही डिपॉजिट में  आप जरूरत पड़ने पर लोन ले सकते हैं|

FD में जहां आपको एक बार पैसा देना होता है और इसके बाद आप चिंता मुक्त हो जाते हैं, और फिर बैंक द्वारा आपके ऊपर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा सकती, क्योंकि आपने एक बार में ही सारा अमाउंट जमा कर दिया है| परन्तु अगर आप RD करवाते हैं तो आपको एक निश्चित अंतराल में पैसे जमा करने होते हैं, और अगर किसी जिस वजह से आप किश्त नहीं दे पाते हैं (06 premium due) तो आपका बैंक अकाउंट बंद भी किया जा सकता है, जिससे आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है|

 

(vi) Tax में छूट के आधार पर अंतर:-

 

RD में tax saving का कोई विकल्प नहीं होता है, लेकिन FD में आपके पास सेक्शन 80C के तहत टैक्स बचाने के लिए पांच साल की tax saving FD का विकल्प होता है| RD में ज्यादातर बैंक डिपॉजिट की मैच्योरिटी पर ब्याज देते हैं जबकि FD में आपको नियमित अंतराल पर ब्याज का विकल्प मिलता है| RD जोखिम से बचने वाले निवेशकों के लिए अच्छा विकल्प है, इसमें एक निश्चित अवधि तक किस्तों में बचत करते हुए एक बड़ा फंड बनाया जा सकता है|

 

 

(D). दोनों में से कौन बेहतर है? (Which is better?)

rd or fd which is better

which is better rd or fd

fd vs rd which is better

RD vs FD in Hindi,

 

FD में आप एकमुश्त पैसा जमा कर करते है और इसके बाद बैंक इस पर सालाना के हिलाव से ब्याज ब्याज दिया जाता है| वहीं RD में आप किश्तों में पैसे जमा कर सकते हैं |

 इसलिए अगर बात करें कि दोनों में से किसमें पैसा invest करना चाहिए या फिर दोनों में से कौनसा विकल्प बेहतर है तो बता दे कि अगर आपके पास एक मुश्त पैसा है तो आप FD  निवेश कर सकते हैं, जबकि RD उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिनके पास एकमुश्त पैसा जमा नहीं है| RD में नौकरीपेशा लोग निवेश कर सकते हैं, क्योंकि इसमें एक साथ पैसे जमा नहीं करवाने होते हैं|

 

(E). दोनों में से कौनसा विकल्प चुने? (Which option is to be selected?)

 

FD और RD में से किसी एक का चुनाव करना इस बात पर निर्भर करता है कि निवेश के समय आपके पास कितना फंड उपलब्ध है और इसे कितने समय तक आप इसे निवेश कर सकते है?  अगर आपके पास एक Fixed Tenure के लिए निवेश करने के लिए एक बड़ा फंड है, तो आप FD का विकल्प चुन सकते हैं क्योंकि इसमें आपको अधिक Compounding Benefits मिल सकते है| हालांकि, अगर आपके पास एकमुश्त राशी नही है और आप हर महीने एक निश्चित राशी निवेश करना चाहते हैं,तो आपके लिए RD एक बेहतर विकल्प है| FD और RD में से किसी एक को चुनते समय अपने Financial goals का भी ध्यान रखना जरूरी होता है|

 

 

Thanks

Plz drop a comment

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.